For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 September Horoscope: वृषभ राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, इन 2 राशियों के लिए भी है आज कुछ खा

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपको कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि आपके इस निर्णय का उचित फल आपको मिलने के आसार हैं। आपके कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी कीमती घरेलू वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। हो सकता है काम के प्रति लापरवाही उनका मूड खराब कर दे। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आपके हाथ बढ़िया आर्डर लगने की संभावना है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है या फिर आपको स्कॉलरशिप भी मिल सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आ सकती है। आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखें, साथ ही पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो साथी से बात करने के लिए दिन उचित है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होगा। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करें। इसके अलावा अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने के लिए भी आपको तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई रुकावट आए। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने बड़ों की भावनाओं का आदर करना चाहिए। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 8:35 से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो दफ्तर में आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए खूब सराहना मिलेगी। बॉस आपसे काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप अपना कामकाज आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। खुले दिल से खर्च करने से बचें। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। बढ़ते हुए खर्चों के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको भविष्य की चिंता भी सताएगी। आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। ट्रांसपोर्ट, प्रॉपर्टी, इंपोर्ट एक्सपोर्ट आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है। आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:18

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अतीत की बातों को याद करके मन दुखी रहेगा। आज भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। हालांकि पुरानी बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करनी चाहिए। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट न करें। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है, खासतौर पर नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से प्रमोशन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के कार्य में आ रही रुकावट दूर होगी। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी है और आज आप निवेश करते हैं तो भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपकी चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में गलतियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। क्रोध और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज गुरुजनों और बड़ों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर हो या कार्यस्थल आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा, साथ ही आपकी छवि भी खराब हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही उनकी कमियां निकालने से भी बचें। व्यापारियों को आज मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है जो भविष्य में आप के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें, साथ ही अपनी आर्थिक योजनाओं से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है नहीं तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके रिश्ते में खटास पैदा हो जाए। आपको अपनों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सारे काम तय समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आज लाभ कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। सेहत के मामले में दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:13

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

English summary

Horoscope Today 22nd September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 22nd September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, September 21, 2022, 15:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion