For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj ka Rashifal 23 January Horoscope: इन 3 राशियों के जीवन में आएगा आज नया मोड़

|

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने ग्राहकों के साथ डील करते समय अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपका भारी नुकसान करा सकती है। आज आप कानूनी दांवपेच में भी फंस सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। परिजनों के साथ आज ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा मुमकिन है आज वे आपको कोई कठिन कार्य सौंपे। बेहतर होगा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है खासतौर पर अगर आप दवाइयों का व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर में वाद विवाद होने के आसार है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते में वजन पर काबू रखना होगा अन्यथा आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप अपने सामान का ध्यान रखें अन्यथा आज उनके चोरी या गुम होने के आसार है। पैसों की स्थिति डगमगा सकती है। अचानक बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि घर के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सरलता से पूरे होंगे। साथ ही आज बॉस आपकी मेहनत को भी सराहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोट कचहरी के किसी पुराने मामले में सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कुछ कठिनाई हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने करीबी या बड़ों की सलाह लेकर ही अपना निर्णय लें। पैसों को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। जल्द पैसा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। हो सकता है आप आप सही दिशा में मेहनत न करे हो। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें। काम के साथ अपने खाने पीने का ध्यान रखें और पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। यदि दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई चर्चा हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापारियों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। कोई भी बड़ा ऑर्डर हाथ में लेने से पहले आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि बिगड़ सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा खासतौर पर बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुका पाएंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार में बदलाव का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को वितरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है या फिर आपकी लापरवाही के कारण कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज धन हानि हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ टकराव संभव है। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके प्रिय को काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको उनकी भावनाओं का आदार करना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। उनके कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें विशेष रूप से महिला सहकर्मियों के साथ आपको टकराव से बचने की जरूरत है। व्यापार में लाभ हो सकता है। अगर आप खुदरा व्यापारी है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है या फिर आपका लैपटॉप, कंप्यूटर बिगड़ सकता है जिसकी वजह से आपके कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से आप उधार लेन-देन न करें तो बेहतर होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा न करें अन्यथा आपके बीच बड़ा मतभेद गहरे हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की जरूरत है। यदि आप किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी के साथ यदि आप स्वयं का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई परेशानी आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का भी अंत हो सकता है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। रोजाना सुबह सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। हालांकि बेवजह के खर्चों पर भी आपको लगाम लगाने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो मन शांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज के दिन जरा सी भी लापरवाही न करें। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें और अपने खान-पान का भी ध्यान रखें। कामकाज से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी गलत कदम न उठाएं। तेल का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं सोना चांदी का व्यापार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। जीवनसाथी आपसे कुछ नाराज रहेंगे। हालांकि शाम तक आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो यदि हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप जमकर मेहनत करें , आपके सारे सपने पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा न करें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके प्रिय की सेहत पहले से ही ठीक नहीं चल रही है तो उन्हें लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 23 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 23 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, January 22, 2022, 12:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion