For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 November Horoscope: सिंह राशि वालों को मिल सकता है आज अपनी मेहनत का अच्छा फल

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अहंकार और टकराव से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों में आप अपना कीमती समय नष्ट करेंगे तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों पर मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत का मामला मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में आज स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। एक दूसरे पर आरोप लगाने से बेहतर होगा कि आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। प्यार और भरोसे से ही रिश्ता मजबूत होता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। अगर आप विधार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने के आसार है। खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। इसके अलावा हो सकता है आज आपके द्वारा किए हुए किसी कार्य से वे असंतुष्ट भी नजर आएं। आप उनकी सलाह अनुसार ही चलें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको चोट चपेट लग सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। हाथों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। यदि आपको पहले से ही कोई तकलीफ है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक आपको ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस समय आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में पद प्रतिष्ठा के साथ आपको मान सम्मान भी मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आप आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आपको अपने सहकर्मियों से आगे रखेगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें खासतौर पर नए व्यापार से जुड़े मामले में आप समझदारी से अपने निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। बच्चों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी के साथ भी अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।।आप अपने मन की बात अपने प्रिय से शेयर भी कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ओवरकॉन्फिडेंस हानिकारक साबित हो सकता है। बिना सोचे समझे यदि आज आप कोई भी फैसला लेते हैं तो भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातको को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएग। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं लंबे समय से आप का वेतन अटका हुआ है आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है निजी जीवन की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको अपने घर परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। इससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातक यदि किसी भी तरह के बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आप समझदारी से अपना फैसला लें। आपका एक गलत कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। लोहे के व्यापारियों के हाथ आज कोई अच्छा अवसर लग सकता है। लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अपने फैसले आप दूसरों पर थोपनें से बचें। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। यदि आपके बीच कोई गलतफहमी है तो उसे बातचीत के द्वारा दूर करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। साथ ही सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। यदि आप समय पर अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहेगी। आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का का मौका न मिले। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। इसके अलावा जीवनसाथी का व्यवहार भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत की बात करे तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है। अच्छे खान-पान के साथ अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

लंबे समय बाद आज आप परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा दिन बिताएंगे। हो सकता है आज आपको छोटी सी यात्रा करने का भी अवसर मिले। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत रंग ला सकती है। अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा, साथ ही आपके प्रिय पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है आपको सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह के उतार-चढ़ाव कारोबार में लगे रहते हैं। उचित समय आने पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है, इसलिए आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपने बजट से ज्यादा दूर जाने की गलती न करें। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता की भावनाओं का आदर करें और उनके साथ सम्मान से पेश आएं। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। आप मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें, जल्द ही आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं खासतौर पर यदि हाल ही में आपने नया कारोबार शुरू किया है तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज का दिन अपनों के साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और आपको उनकी ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सेहत में सुधार आएगा और आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। हालांकि आज आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके बीच दूरियां बढ़ने के आसार है। बेहतर होगा समय रहते आपने सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 23 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 23 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, November 22, 2021, 17:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion