For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 June Horoscope: उच्च पद के साथ मान सम्मान भी मिलेगा आज इन 4 राशि वालों को

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा, इसलिए आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है, साथ ही आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। घर का माहौल सामान्य रहेगा। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आज अचानक उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपकी टेंशन कुछ बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पुराना कोई रोग उभरने से आज आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप अपनी पुरानी किसी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए। जल्दबाजी में आपको कोई भी कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। इसके अलावा आपके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिलेगा। व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है, विशेषरूप से यदि आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आप से गलती होती है तो आप खुले दिल से स्वीकार करें और उसके लिए माफी मांगे। बेवजह का अहंकार और टकराव आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने, शॉपिंग, मूवी आदि के लिए जाएं। जीवनसाथी की तुनकमिजाजी आपको परेशान कर सकती है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:27

शुभ समय: सुबह 7: 45 से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आपके मन प्रसन्न प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप व्यापारी है और विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपके कारोबार में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आय से अधिक खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप बच्चों के साथ अतिरिक्त समय बिताएंगे। आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई में भी आप उनकी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें, साथ ही आपको उनकी बुराइयां करने से भी बचना होगा। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। खुदरा व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आप का आर्थिक नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5: 20 से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आपको शराब की लत है तो जल्द से जल्द इस बुरी आदत से छुटकारा पाने की कोशिश करें, नहीं तो आपको कोई गंभीर रोग गिर सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आज आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है।।आप पूरी सकारात्मकता और इमानदारी के साथ मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील आर्थिक नुकसान की वजह बन सकती है। कारोबार में गिरावट आने के कारण आज आप काफी चिंतित रहेंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सकता है जीवनसाथी किसी बात पर आप से नाराज रहें। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं प्यार से काम लेना चाहिए। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन न करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप कोई ऐसा काम करेंगे जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा करेंगे, साथ ही आपके अपनों को आप पर गर्व महसूस होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को यदि वेतन से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव पर काम करने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो आपको अपने अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। इसके अलावा मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है, क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। उचित समय आने पर आपकी यह समस्या दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास विफल होने से आप काफी निराश रहेंगे। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। मुमकिन है वे आपके लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ से सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा, साथ ही आपके काम में तेजी आएगी। छोटे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ आपको होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है और भविष्य में इसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है। यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:5

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में दूरियां आ गई है तो आपको पहल करने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से कोशिश करें। मुमकिन है आज आपके बीच की सारी कड़वाहट दूर हो जाए। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है, साथ ही आपके प्रिय को डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। यदि आप इसी तरह पैसों के मामले में समझदारी से काम लेंगे तो आपका भविष्य सुरक्षित होगा और आपकी सारी आर्थिक परेशानियां भी दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ा परिश्रम करते रहें। अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आप आराम पर ध्यान दें, नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान है तो आपको किसी करीबी से सलाह लेने की आवश्यकता है। इस तरह तनाव में रहने से कुछ हासिल नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी लापरवाही के कारण आपका नुकसान हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:35

शुभ समय:प्रातः 4:05 से शाम 4:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित है। आज आपको कोई बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो ऐसे में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कोई छोटा मोटा उधार चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है। साफ सफाई का ध्यान रखें और अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 12:05 तक

English summary

Horoscope Today 23rd June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 23rd june 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, June 22, 2022, 17:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion