For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 24 October 2021 देवी दुर्गा की कृपा से आज मिथुन राशि वालों को होगी शुभ फल की प्राप्ति

|

क्या है आज आपके भाग्य में अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आज दफ्तर में अचानक बॉस किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें भी मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आप काम के साथ खुद का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते हो और आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। घर के वातावरण में सुधार आएगा। आज घर के बड़ों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत देवी दुर्गा की आराधना से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी, साथ ही आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें घेर सकती है। इस समय सेहत के प्रति लापरवाही उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं तो आज आप को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे कोई भी काम न करें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातक यदि नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह सोच विचार कर अपना फैसला लें। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। आपको जल्द ही अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। अनावश्यक खर्च करने से बचें, साथ ही बचत पर ध्यान दें ताकि आपके भविष्य की योजनाओं में कोई भी बाधा न आएं। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज आपको पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। विवादित मुद्दों से दूर रहें अन्यथा आप कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है खासतौर पर ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका काम बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आपके हाथ कुछ निराशा लग सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपका उग्र स्वभाव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। सेहत की बात करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार सफलता प्राप्त करने के लिए आज आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपको घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बहुत लोगों की नजर आप पर बनी रहेगी। बेहतर होगा आज आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा सौदा करने का अवसर मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपको सरकार के नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में सोच समझकर अपने फैसले लें। जीवन साथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें या हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें अन्यथा आपकी छवि और काम दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। आपको माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप शांति से बात को सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ठंडी चीजों के सेवन से आप बचें। आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपनी शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहने से आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। साथ ही आपको अपनी टीम का नेतृत्व करने का भी अवसर मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की आशंका है। आज कोई भी आर्थिक लेन देन आप जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आज आप घर पर ही कुछ खास प्लान कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ज्यादा तनाव लेने के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आज आपको सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा चिंता करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कार्यभार अधिक रहेगा और समय की कमी के कारण आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आर्थिक रूप से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 24 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 24 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, October 23, 2021, 11:44 [IST]
Desktop Bottom Promotion