For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 September Horoscope: कुंभ राशि वालों को हो सकती है आज अटके हुए धन की प्राप्ति

|

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपका धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के हाथ निराशा लग सकती है। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर बना रहेगा। हो सकता है बॉस आपकी मेहनत पर गौर न करें, लेकिन आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेवजह की चिंता करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है विशेष रुप से अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपको कोई बड़ा मन मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। बॉस आपकी खूब तारीफ करेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं पूरी सतर्कता बरतें। डेरी, दवाइयों, लकड़ी, कॉस्मेटिक आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। अगर आप ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं तो पढ़ाई लिखाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया काम शुरू न करने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का बोझ कुछ कम रहने से आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और अहंकार से आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सारी तैयारियां पहले ही कर लें। इसके अलावा आज अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होने से आपकी चिंता खत्म होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपकी संतान छोटी है तो आज उनकी शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आपको लेना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। अगर आप अविवाहित है तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में निरसता बढ़ जाएगी। कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा विशेष रुप से अगर आपकी सेहत पहले से ही ठीक नहीं है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के असार है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें और दूसरों की गलतियां निकालने से बचें। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए अपने व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपके प्रिय का गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मतभेदों को दूर कर सकते हैं। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप को फूड पोइजनिंग हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें विशेष रूप से बाहर के भोजन से परहेज करें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। आप कोई भी जिम्मेदारी उठाने में पीछे न हटें। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। व्यापारियों को काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। इसके अलावा आप रोजाना ध्यान का सहारा लें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी आमदनी में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी समझ बेहतर होगी। आपके बीच का प्यार बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में बॉस के साथ आज आपके कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। अगर आप अपनी आमदनी को लेकर बॉस के साथ कोई चर्चा करने वाले हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहने से आपको खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाएगा। छोटे व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कोई दूसरी ओर अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपके किसी पुराने व्यवसायिक संपर्क से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी देते रहें। कम्युनिकेशन गैप से आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं पैसों की आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का तालमेल वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ अच्छा रहेगा और आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारी छोटे मोटे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 24 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 24 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, September 23, 2021, 17:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion