For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 25 January Horoscope: इन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद शानदार

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का आज आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की संभावना है, इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो अपने जीवनसाथी को ज्यादा से ज्यादा समय दें। इससे आपकी शादीशुदा ज़िंदगी की गाड़ी पटरी पर चलेगी साथ ही एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने से आपका रिश्ता भी मज़बूत होगा। रोमांटिक लाइफ में प्रेम प्रेम और उत्साह बना रहेगा। यदि आपके कामकाज को लेकर आप परेशान है तो आज आपको अपनी इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। हालांकि खर्चों में हुई वृद्धि आपको थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगे। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और आपको परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप तरोताज़ा और ऊर्जावना महसूस करेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप अच्छे से सोच विचार कर लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप में गजब का उत्साह रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज धन प्राप्ति के साथ खर्चों में वृद्धि होगी। आज आपको किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप बेरोजगार है और लम्बे समय से नौकरी की तलाश कर रहें है तो आज आपकी तलाश खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं करेंगे तो आज उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकतें है और आपको इसका गलत खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। आर्थिक तोर पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। आज पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी आपकी वजह से दुखी महसूस करेंगे। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है। एक बेहतरीन शाम के लिए आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घर मे स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। परिजनों के बीच वाद विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ते नज़र आ रहे हैं। आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर काम दबाव अधिक रहेगा ऐसे में आप अपने सभी काम योजनाओं के अनुसार करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों को लाभ हो सकता है। स्वास्थ की बात करें तो आप गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी कार्य पूरा हो सकता है। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। हो सके तो कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बेवजह की चिंता करके आप अपना कीमती समय न गवाएं अन्यथा सिर्फ पछतावा हाथ लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घर मे स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। परिजनों के बीच वाद विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ते नज़र आ रहे हैं। आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर काम दबाव अधिक रहेगा ऐसे में आप अपने सभी काम योजनाओं के अनुसार करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों को लाभ हो सकता है। स्वास्थ की बात करें तो आप गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपके बॉस का मूड कुछ खराब रहेगा, इसलिए आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। अपने सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के गॉसिप से बचें। व्यापारियों को कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। निजी जीवन की बात करें तो अपने जीवनसाथी की ईमानदारी पर बेवजह शक न करें इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। याद रखें रिश्तों की नीव भरोसे पर ही टिकी होती है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और अपनापन रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक परशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकतें है। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 7:25 से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। मुमकिन है घर के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो जाए। इससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। वित्तीय तोर पर आज कुछ सुधार आ सकता है। पिता की ओर से लाभ होगा। अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं। बेहतर होगा आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। कोट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ प्रेम में भी वृद्धि करेगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर होगी। अपनी ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के लिए आप काम के साथ आराम भी करें। इसके अलावा रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। बड़े निवेश के लिए अच्छा दिन है। उचित सलाह लेकर आप इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में आप अपना आपा खो सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकतें है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा और इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। अपने शब्दों पर ध्यान दें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखने की जरूरत है। झूठ बोलने से बचें। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज कई बाधाओं के बावजूद पूरा हो जाएगा जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर पैसे के मामले में आप अपने निर्णय सोच समझ कर लेंगे तो आज आप अच्छा फायदा हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करने होंगे। खाने पीने पर ध्यान दें, पेट से संबंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। बातचीत में कुशलता और अपनी समझदारी से आज आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। बिना वजह तनाव आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। वाद विवाद से बचें नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपको सोच समझ कर खर्च करने की जरूरत है। हो सकता है मेहनत से कमाया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से सरक जाए। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। भागदौड़ भरी दिनचर्या के बावजूद आप खुद को ऊर्जावान और ताजगी से भरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 15

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 1:25 तक

English summary

Horoscope Today 25 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, January 24, 2022, 15:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion