For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 25 October Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी बेहद लकी

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और चमकेगी किसकी किस्मत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। काम के सिलसिले में जल्द ही आपको विदेश यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े आर्थिक मुनाफे के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आज आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। साथ ही आप दोनों के बीच के कलह की वजह से आपके घर की शांति भी भंग हो सकती है। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात न करें जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बढ़ते हुए पेंडिंग कार्यों की लिस्ट को देखते हुए उच्च अधिकारी आज आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आज पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। उच्च अधिकारियों के साथ बॉस का भी सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दांपत्य जीवन में स्थिति नकारात्मक रहेंगी। आज बेवजह की बात पर जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें अन्यथा आप के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च करने की भूल न करें। इस समय आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। मनमुटाव और टकराव से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। इससे केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि आपको सभी कोनों से जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना फैसला लें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखना होगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपके बड़ों की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरी मेहनत और लगन से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित हो सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा भरता आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचें। इससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपके रिश्तो पर भी पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा, इसीलिए आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बताने का प्रयास करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इस समय काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले न लें तो अच्छा होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने की आपकी आदत के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अगर आप साज सजावट की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा बॉस का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आप कई नकारात्मक विचारों से घिर सकते हैं। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपका खर्चीला स्वभाव आपको मुसीबत में डाल सकता है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर ध्यान दें, इसके लिए सबसे पहले आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिल सकती है। यदि बड़े भाई के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको उनका स्नेह और समर्थन मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी है इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 2:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर में बॉस के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है। आपकी आईडी में बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है इससे आप के कारोबार में को एक नई दिशा मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो अचानक कोई पुराना मुद्दा उभरने से आज घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आप पूरी मेहनत और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करें, जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अटकी हुई डील फाइनल होने की प्रबल संभावना है। सोना चांदी और खाने पीने की चीजों से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 तक

English summary

Horoscope Today 25 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, October 23, 2021, 13:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion