For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 September Horoscope: शनि देव की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होने से बचें अन्यथा आज का दिन बेकार की चीजों में ही व्यर्थ चला जाएगा। इसके अलावा अपनों के साथ रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। आपका गलत बर्ताव माता-पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने की भूल करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मिलजुल कर काम करने की सलाह दी जाती है। टीम वर्क से आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आज बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। भाई बहनों का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि हो सकता है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको उक्त रक्तचाप की समस्या है तो दवाइयों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर न मिले। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

बीती बातों को भूल कर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में न गवाएं। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से बेहद संतुष्ट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने सभी निर्णय बड़ी समझदारी से लें। नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की जरूरत है अन्यथा आज बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। आपको काफी शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो बढ़ते हुए खर्चे आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं और बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने की आपकी आदत के कारण आज जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाए। काम के प्रति ज्यादा लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जाते को को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। बड़े मुनाफे के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपका सख्त रवैया घर में कलह की वजह बन सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप समाज सेवा से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आज जीवनसाथी के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज के दिन स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। यदि आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहकर आगे बढ़ते रहना होगा। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म हो सकता है। काफी दिनों बाद आज आपको अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। मसालेदार और चटपटे भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने से आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आज आप किसी मुसीबत में पड़ जाते हैं तो आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों और परिजनों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। आज वे आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने के आसार है। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। अहंकार और टकराव से नुकसान आपका ही हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है।आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए अपनी ओर से पहल करनी चाहिए। बेहतर होगा आप अपने रिश्तो को संजो कर रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। इस सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचें। इसके अलावा खुद से जुड़ी गुप्त जानकारियां बांटने से भी आपको बचने की जरूरत है। हो सकता है आज बॉस की नजर आप पर बनी रहे। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा खासतौर पर आज छोटे भाई बहनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 25 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion