For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 26 November Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगी आज किसी पुराने कर्ज से मुक्ति

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपको क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बेवजह के वाद-विवाद में फंसकर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। आपको शांति से सभी काम निपटाने के प्रयास करने होंगे। बेहतर होगा आप अपने सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आज आपको दुगनी मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सीने में जलन, दबाव आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको तुरंत अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

शेयर मार्केट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके एक गलत फैसले का गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। यदि आज वे आपको काम से जुड़ा कोई सुझाव देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आज आप कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन न करें। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ अपनी गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। आपका गलत बर्ताव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे जिसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार है, खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा को लेकर प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी आज अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं लोहे के कारोबारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। साथ ही सरकारी योजनाओं का भी लाभ आपको मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं आर हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। बड़े भाइयों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इस समय आपके प्रिय को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपको परिवार का भी पर्याप्त ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है, खासतौर पर घर के बड़े बुजुर्गों की भावनाओं का आदर करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही आपको छोटी सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और मेहनत करते रहें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपने कारोबार आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको जल्द सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आज आपकी धीमी गति आपको मुश्किल में डाल सकती है। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाए और आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़े। बेहतर होगा आप कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। इस समय की हुई मेहनत का अच्छा फल अतीत में आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आपका काम लकड़ी का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के टकराव और अहंकार से बचें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आज पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहतमंद रहने के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम करते रहें। इसके अलावा आपको अपने खान-पान की आदतों में भी कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ गर्म रहेगा। ऐसे में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके कारोबार में गिरावट आने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपकी इस नुकसान की भरपाई हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। कर्ज या उधार लेने से बचें। पिता के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पूजा पाठ में आपका ध्यान लगेगा और आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से आपको जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं और आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने के आसार है। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव को बदलने की जरूरत है। आपके रिश्तो में दूरियां आ सकती हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी, साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर अगर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। भविष्य में पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें खासतौर पर कोई भी आर्थिक लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी इंफेक्शन होने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। हाथ या कन्धे पर चोट लगती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपको अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कुछ कम होने से आप को बड़ी राहत मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में में गुजरेगा। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप अपने कारोबार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों से आपका काम प्रभावित हो सकता है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें और अपने काम से काम रखें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ आज बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 4:50 तक

English summary

Horoscope Today 26 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi Today 26 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 26 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, November 25, 2021, 16:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion