For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 26 October Horoscope: इन तीन राशियों की बदलने वाली है आज किस्मत

|

क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और मिलेगा आपको मनचाहा फल? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही सुख-सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको कर्ज और लोन लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन काफी अधिक रहेगा। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। त्योहार के इस मौसम में आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ है खान-पान के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप बेकार की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें और अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लें। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दवाइयों, डेयरी उत्पाद, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का सख्ती से पालन करें। आप रोजाना समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करें। अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से आज घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तनाव और थकान के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अपने परिजनों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है खासतौर पर बड़े भाई की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। उनकी सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर आज कोई भी फैसला न लें। दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज वे आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न और संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इससे बचें अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपना नेटवर्क एक्टिव रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप ने हाल ही में कोई नया काम शुरू किया है तो आपको बहुत ही समझदारी से अपने व्यवसायिक फैसले लेने होंगे। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा और समय के कमी के कारण आज आप काफी तनाव में रहेंगे। इसके अलावा बॉस की गरम मिजाजी भी आपको परेशान कर सकती है। बेहतर होगा आप तनाव लेकर काम न करें अन्यथा आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर में आज कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको सीने में जलन, भारीपन आदि जैसी शिकायत हो सकती है। आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आपका काम जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है, साथ ही आपके कारोबार में भी वृद्धि होगी। वहीं सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही थकान भरा रहने के आसार है। दफ्तर में आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें और बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता न करें। तनाव बढ़ने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। दूरदराज से कोई बुरी खबर मिलने से घर का माहौल बिगड़ने की आशंका है। इसके अलावा घर के किसी सदस्य का भी स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनकी अधिक देखभाल करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा जिससे आपको राहत मिलेगी। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। लाभ कमाने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अहंकार और टकराव आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है आपके प्रिय आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी भी कागजी कार्यवाही को लेकर आप लापरवाही न करें अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके कारोबार में गिरावट आ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आएं। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। क्रोध और अहंकार से आपकी छवि खराब हो सकती है। साथ ही आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस राशि की गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका प्रेम और गहरा होगा और एक दूसरे पर भरोसा भी मजबूत होगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। बेवजह की बातों को लेकर अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप कुछ फैसले ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पिता की ओर से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बिना सोचे समझे किसी भी दवाई का सेवन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में अपने काम पर आपको अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से बचें। आज बॉस का मूड काफी खराब रहेगा, जरा सी भूल पर आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। आप किसी कानूनी चक्कर में फस सकते हैं। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें। इसके अलावा आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथों और पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ होने की आशंका है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। ऐसे बहुत से महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आज ही आपको निपटाना बेहद जरूरी है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें और काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। अपने प्रिय के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपकी कोई पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका बढ़ता हुआ क्रोध आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर हो या कार्यस्थल आज आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। पैसों की बात करें तो दूसरों को प्रभावित करने के लिए यदि आप ज्यादा खर्च करेंगे तो स्वयं के लिए आप मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको गिरकर चोट लगने की आशंका है। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 26 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 26 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, October 25, 2021, 15:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion