For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

26 September Horoscope: इतवार के दिन इन लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी या आज भी आपके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हो सकता है आज एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक भागदौड़ के बावजूद सफलता नहीं मिल पाएगी। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आप खुद पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से शाम 7:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभल कर रहना होगा। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से पेश आने की जरूरत है। अपने प्रिय के साथ आपको झगड़े झंझट से बचना होगा। अगर आपको हृदय से संबंधित बीमारी है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ दिनों से आपका घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। घर में कलह शांत होगा और परिजनों के बीच का मनमुटाव भी दूर हो सकता है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। साथ ही भावनात्मक रूप से आप अपने प्रिय से के साथ काफी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। पैसों की बात करें तो आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो यदि आपको कोई शारीरिक समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आप पर वर्क लोड अधिक रहे। साथ ही सहकर्मियों के साथ कंपटीशन भी काफी बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस समय आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आज आप किसी ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर पाएंगे जिसके बारे में आपने सोचा न हो। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। आज आपको अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो चिंतामुक्त रहकर आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। आपके कड़वे शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बात करते समय आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से आपको बचना होगा। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं, साथ ही आपको अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंप सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप शौक मौज पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर थोक व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय उन्हें आराम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। बिना सोचे समझे किसी भी स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप थोड़ा थोड़ा करके उसे चुकाने का प्रयास करें। इसके अलावा भविष्य में अपने आर्थिक फैसले आप समझदारी से लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। आपका उग्र स्वभाव आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी हैं तो बिना सोचे समझे बड़ा निवेश करने से आपको बचने की जरूरत है। आप उचित सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस समय आप ज्यादा जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। उचित समय आने पर आपको अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आप अपनों के साथ ऐसा समय बिताकर काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आज आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। जरूरत पड़ने पर आप उच्च अधिकारियों की मदद भी ले सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरी के साथ यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर डालने की जरूरत है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद ही आप इस और अपना कदम आगे बढ़ाएं। बड़ा कर्ज और उधार लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप की अनबन हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 26 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 26 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, September 25, 2021, 11:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion