Just In
- 2 hrs ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 4 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
- 5 hrs ago फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
- 6 hrs ago Appraisal Prediction 2024: राशि के अनुसार जानें किसके हाथ लगेगी लॉटरी और किसके हिस्से में आएगी मायूसी
Don't Miss
- News यूपीएससी में पास करने वाले छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को CM विष्णु देव ने दी बधाई
- Education KVS Admission 2024: केवी संगठन ने अनंतिम प्रवेश सूची जारी की; यहां देखें डायरेक्ट लिंक
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Aaj Ka Rashifal 28 October Horoscope: कन्या राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए आलस्य और सुस्ती भरा रहने वाला है। काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हालांकि अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आपको अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आने वाले दिनों में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। व्यापार जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा जल्दबाजी में लिए हुए आपके एक फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। त्योहार के इस मौसम में आपको खुले दिल से ज्यादा खर्च न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और फुर्तीला रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बॉस का भी सपोर्ट मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में आप सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तकरार संभव है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में आपको उन्हें शांति और प्यार से समझाने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। मुमकिन है वे आपकी बातों को काफी महत्व दें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज आपके पिता कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप अपने और अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5:15 से शाम 5:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको क्रोध से बचने की जरूरत है अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आपको माता पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो गठिया के मरीजों को आज अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। पैसों के मामले में भी आपको संभलकर रहना होगा। दूसरों के कहने पर निवेश से जुड़े फैसले न लें तो बेहतर है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको थकान, कमजोरी आदि महसूस हो रही है तो काम के साथ आप खुद के लिए भी समय निकालें। इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों की ओर से आपको खूब प्रशंसा मिलेगी। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। कपड़े, कॉस्मेटिक्स, फुटवेयर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण आज काफी बढ़िया रहेगा। त्योहार के इस मौसम में आप अपनों के साथ जमकर तैयारियां करेंगे। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आज आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। तीखी वाणी से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा। जल्द ही आपके कारोबार को एक नई दिशा मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने प्रिय पर भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों को लेकर उन पर शक करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपको आगे बढ़ने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। दफ्तर में आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने की आशंका है। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि भाइयों के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। आपको दूसरों की कमियां निकालने में समय बर्बाद करने की जगह अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज तनाव बढ़ सकता है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे होने की आशंका है। ऐसे में आपको आप काफी मानसिक दबाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्याओं का समाधान जरूर होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा दबाव में काम न करने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। साथ ही आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठा सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अटके में मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपके हाथ कोई अच्छा मौका लगने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। लंबे समय बाद आज आपको अपने लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। आज आप सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। आज वे आपके लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। इसके अलावा घर के किसी अन्य सदस्य का स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहेगा। पैसों के मामले में दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। बजट से ज्यादा खर्च होने के कारण आज आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो उसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। शाम को करीबी दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक