For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 29 November Horoscope: कन्या राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

|

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं, खासतौर पर कार्यस्थल पर गलत व्यवहार करने से बचें। मुमकिन है आप अपने वरिष्ठों के किसी फैसले से संतुष्ट न रहें जिससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो। ऐसे में आपको उग्र होकर नहीं बल्कि शांत दिमाग से काम लेना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से आप बचत पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं जिससे आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज जीवनसाथी आपके रोजमर्रा के कार्यों में आपकी मदद कर सकते है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:25 बजे से रात्रि 8:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहेगा। आपका कोई भी काम आपकी योजना के अनुसार नहीं हो पाएगा जिससे आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। साथ ही आज आपके स्वभाव में क्रोध की भी अधिकता रहेगी। ऐसे में आपका गुस्सा बेवजह दूसरों पर निकल सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आज आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा। अगर आप व्यापार करते है तो आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें। आपका नुकसान संभव है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। छोटी सी बात पर आपके जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 2:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन कई मामलों में आपकी परीक्षा ले सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, आज किसी वजह से आपका पैसा कहीं अटक सकता है। हो सकता है आपने जल्दबाजी में या बिना सोचे समझे अपना कोई आर्थिक फैसला लिया हो जिसका गलत परिणाम आज आपको भुगतना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में आपकी कम होती दिलचस्पी आपके जीवनसाथी को आपसे दूर कर रही है बेहतर होगा आप उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और उन्हें थोड़ा और समय दें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आज आप काफी धीमी गति से काम करेंगे जिससे आपके ज्यादातर कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। हो सकता है आज उच्च अधिकारी भी इस बात को लेकर आपके साथ सख्ती से पेश आएं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप ने हाल ही में कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आप को सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कम मेहनत में आज आपको ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ आप जमकर मौज मस्ती कर पाएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर पैसों के मामले में आगे बढ़ेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आप से बेहद खुश रहेंगे। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं बना सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। लम्बे समय के बाद आप स्वयं को तनाव मुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके परिजन और दोस्त आपका साथ देंगे। दांपत्य जीवन में भी आज किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आपके जीवनसाथी की वजह से आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दफ्तर में आप काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने सारे काम आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर पाएंगे। सेहत में सुधार आने से आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ आज कोई अच्छा मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। मुमकिन है इससे आगे बढ़ने के लिए आपको नयी दिशा मिले। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन आज अचानक कोई बड़ा खर्च संभव है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। हो सकता है आज परिजन आपकी किसी बात को गलत समझ बैठे। यदि आप साफ दिल और समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आज आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी भी आपको समझने में भूल कर रहे हैं जिससे आपको काफी निराशा हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना आपको करना पड़ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

काफी दिनों बाद आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी से आपके वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि आप अपनी सूझ बुझ से बात संभाल लेंगे लेकिन कुछ समय के लिए घर का वातावरण बिगड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते है तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का काम आज समय पर पूरा हो जाएगा। साथ ही आज आप अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान देंगे। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो आज न चाहते हुए भी आप अपनी बातों से किसी को नाराज कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपके काम में रफ़्तार रहेगी और आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। मुमकिन है इससे आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। आपको कुछ नए और महत्वपूर्ण कार्य भी दिए जा सकते हैं। व्यापारियों को आज अपने पुराने किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ में तनाव संभव है। शक के आधार पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचें अन्यथा आप दोनों के रिश्ते में गहरी दरार पड़ सकती है। बेवजह की बातों में पड़कर अपनी एकाग्रता भंग न करें बल्कि अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। इस समय आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। दफ्तर में आज सहकर्मियों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में गलत रास्ते न अपनाएं,विशेष रूप से लॉटरी और सटेबाजी से दूर रहें। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें। घर में आज कोई अच्छी बातें हो सकती है जिससे माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर बात आपके कामकाज की करें तो वरिष्ठ आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। बीते दिनों की आपकी मेहनत से आपके उच्च अधिकारी ही नहीं बल्कि आपके सहकर्मी भी काफी प्रभावित नज़र आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। मुमकिन है आपको कोई बड़ा ऑफर मिले। आज आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता देख आपकी तरफ आकर्षित होंगे। इतना ही नहीं, लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार और संतुलित बोल की काफी तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 6:20 से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यवसाय कार्यभार अधिक होने से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज पैसों से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप अचानक काम से जुड़ी यात्रा कर सकते हैं। आज आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। मुमकिन है आने वाले समय में इसका पूरा लाभ आपको मिले। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। अगर आप शौक मौज पर खर्च करने का मन बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 29 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 29 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, November 27, 2021, 14:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion