For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 June Horoscope: ये 3 राशियां हो सकती हैं आज मालामाल, बाकी के राशिवाले जानें अपना भाग्‍यफल यहां

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और खुलेंगे किसके लिए तरक्की के द्वार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी है और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि आप पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव भी अधिक रहेगा। ऐसे में आप थोड़ा तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपको खुद पर विश्वास रखने की जरूरत है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ कड़ा परिश्रम करें, आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। पैसों के मामले में दिन बहुत खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है और आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप दवाइयों का काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। यदि कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा, साथ ही आपके बीच प्यार भी बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और कठिन विषयों को समझने में आपको दिक्कत महसूस हो रही है तो आप अपने मित्रों की मदद से इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही आगे बढ़ा सकती है। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप वर्तमान नौकरी को छोड़कर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सोच समझ कर अपना फैसला लें। व्यापार से जुड़े जातक टैक्स के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है, साथ ही आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। देर तक खाली पेट न रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप ज्यादा गप्पेबाजी बाजी न करें। इसके अलावा अपने शब्दों का प्रयोग भी बहुत ही संभलकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान की वजह से आज विवाद होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार न करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय बाद आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ अपने मन की बात साझा करके आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

फैशन, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। अगर बात आपके स्वस्थ्य की करें तो आज आपकी सेहत में सुधार नजर आ सकता है। हालांकि आपको अच्छे खानपान के साथ आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको चोट लग सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रखनी चाहिए। आप कड़ी मेहनत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि घर का कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की बात करें तो आपका खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। बॉस आपकी मेहनत को काफी सराहेंगें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रुप से यदि आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आपके कामकाज में तेजी आएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आज बड़े भाई के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे और आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करना चाहिए।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा भविष्य में आपको मिले। घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। बड़े ग्राहकों के साथ बातचीत करते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पैसों को लेकर आज घर में वाद विवाद हो सकता है। आपका गलत रवैया अपनों को आप से दूर कर सकता है। इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपकी कोई बड़ी दिन पक्की हो सकती है। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी होगा। नौकरीपेशा जातक यदि उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप समय का भी ध्यान रखें। आपकी लेटलतीफी आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छोटे भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप कोई फैसला लेते हैं तो परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। अगर जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आप दोस्तों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो रात को आप हल्का भोजन करने का प्रयास करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको समय पर अपना काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लचुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। सरलता से पूरे होने का वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज एक बार फिर आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा पुरानी सारी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 29th June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 29th june 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, June 28, 2022, 15:35 [IST]
Desktop Bottom Promotion