For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 3 August Horoscope कुंभ राशि वाले करें ये काम, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

|

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

03 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई महत्वपूर्ण बड़ी कागजी कार्यवाही करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही न करें, साथ ही बड़े आर्थिक लेन देन करते समय ज्यादा जल्दबाजी से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है खासतौर पर अगर आप आईटी सेक्टर से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि घर में आप किसी धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बढ़िया है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आज आपको धार धार वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं, फलों, फूलों, मिठाई आदि का कारोबार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। आपको आलस्य से से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े भाई और पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए तो आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज दिन की शुरुआत गणेश जी की पूजा अर्चना से करें और उन्हें मीठे का भोग लगाएं। यदि आपके काम में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। हालांकि अगर आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ली जा सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। बेवजह की बातों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। इससे आपके वैवाहिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप बड़े व्यापारी हैं और कोई निवेश करना चाहते हैं तो इस समय जल्दबाजी आपकी यह ठीक नहीं होगी। आप उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना बर्ताव ठीक रखने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनबन हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत भी नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और बहसबाजी से बात काफी बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ठंडी और बासी चीजों के सेवन से आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो कड़ी मेहनत करें। लापरवाही आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फेर सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आप अपने काम पर अधिक फोकस करें। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं और साझेदार के साथ आपकी अनबन चल रही है तो जल्द से जल्द सारी कड़वाहट दूर करने की कोशिश करें नहीं तो इसका बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर का माहौल आज कुछ गर्म रहेगा। आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपको मिलजुल कर काम करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के टकराव या अहंकार से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। लंबे समय बाद आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ गहरी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप को और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी संघर्षों से भरा रहेगा। साझेदार के साथ मनमुटाव होने के साथ व्यापार में नुकसान होने की भी आशंका है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और शांत दिमाग से अपने सारे फैसले लेने का प्रयास करें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी गलतियां आप पर भारी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके प्रिय का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आज बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा टैक्स से जुड़े मामलों में भी आपको संभल कर रहना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बड़ी बहन की ओर से आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है। इसके अलावा लंबे समय बाद आज किसी करीबी से आपकी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बढ़िया होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच है तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और परिजनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते हुए मौसम के कारण सेहत में गिरावट संभव है अब लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आपको मेहनत करने से पीछे न हटने की सलाह दी जाती है। आपका कड़ा परिश्रम जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। आपका गलत रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। स्वास्थ की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। घरेलू विवादों को बढ़ावा न दें। इस तरह के मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। खुदरा व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं लोहे के कारोबारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप ज्यादा क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Horoscope Today 3 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, August 2, 2021, 16:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion