Just In
- 6 hrs ago
Mangal Gochar 2022: मंगल देव का वृषभ राशि में होगा प्रवेश, इनके जीवन में मचेगी हलचल
- 7 hrs ago
Cyber Bullying: भारत में 85 फीसदी बच्चे साइबरबुलिंग का शिकार, कहीं आपका बच्चा भी तो विक्टिम नहीं !
- 10 hrs ago
Independence Day 2022: झंडा फहराने से पहले जान लें तिरंगा को फोल्ड करने और रखने का सही तरीका
- 10 hrs ago
Vitamin B12 Deficiency: जानिए आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है विटामिन बी-12 की कमी !
Don't Miss
- News
Gorakhpur News: कुकर्म के बाद बालक की गला दबाकर की थी हत्या,गिरफ्तार
- Movies
सलमान खान ने शेयर की अपने शर्टलेस तस्वीर, इंटरनेट पर इतना ट्रेंड हुई टाईगर 3 की लग गया ट्वीट्स का जाम
- Finance
पेंशन : 55 रु महीनें करें जमा, मिलेगी 3000 रुपये मंथली पेंशन
- Technology
Redmi लवर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स के साथ ये 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
- Automobiles
मारुति डिजायर या टाटा टिगोर: जानें सीएनजी माॅडल में दोनों में से कौन है बेहतर
- Education
BITSAT Result 2022 Scorecard Download बिटसैट रिजल्ट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
- Travel
सिर्फ TajMahal ही नहीं, महिलाओं की याद में बने हैं ये 6 स्मारक
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
30 June Horoscope: नौकरी, व्यापार में आज इन राशियों को होगा लाभ
आज किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
करियर से जुड़ी कोई चिंता आज आपको सता सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। कुछ समय से यदि दफ्तर में आप पर वर्क लोड अधिक रहा है तो आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा, साथ ही आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आज आपकी चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आप उसके लिए अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपका दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की सारी योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में आप गलत रास्ते अपनाने से बचें हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर बात पैसों की करें तो आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज आपको कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपके सभी काम सुचारु रुप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह के मामले में शांति से सुलझाने का प्रयास करें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। मौसम में बदलाव के कारण आज अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पुराने संपर्कों से आपको लाभ होने के आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की भी संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें और तनाव लेने से बचें। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती नजर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आप आर्थिक मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताएं। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अपनी थकान बढ़ने न देने नहीं तो सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:38
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आप सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं और आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है उसे मुमकिन है कि आप सही दिशा में प्रयास नहीं कर रहे हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरों के बहकावे में आप न आएं तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अचानक माता की सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। अगर बात आपके स्वस्थ्य की करें तो आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपनी दिनचर्या में आप योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई जोखिम भरा फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आप के मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का भी अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम में और एकता देखने को मिलेगी। अगर आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मेडिकल, इंजीनियरिंग, कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को इस समय संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आज आप उनके लिए तो तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर बात पैसों की करें तो आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से काम से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। बातचीत के द्वारा बड़ी सी बड़ी परेशानी का हल निकाला जा सकता है। पैसों की स्थिति औसत रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। बॉस की नज़र आप पर बनी रहेगी। हो सकता है वे आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंप दें। इसके अलावा पहले से ही आपके कुछ काम पेंडिंग हो सकते हैं। ऐसे में आपको एक अच्छी प्लानिंग की आवश्यकता है। काम से जुड़ा स्ट्रेस आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसके अलावा इससे आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहकर परिश्रम करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत या सात सजावट पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। खानपान में गड़बड़ी न करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने न दें नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव बढ़ सकता है। साथ ही बॉस आप से नाराज भी हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर जल्दबाजी में करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की जरूरत है। खुले दिल से खर्च करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है, खासतौर पर अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। यदि आप नौकरी के साथ व्यापार भी करने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के मामले में आपको अपने करीबियों से सलाह ले लेनी चाहिए। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। हो सकता है आप कैंडल लाइट डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर की जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक