For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 31 July Horoscope कुंभ राशि वालों का भाग्य मीटर रहेगा आज डाउन

|

अगर आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। तो आइए देखते क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

बेवजह की चिंता छोड़ कर यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अच्छी की प्लानिंग की जरूरत है। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ बदला हुआ रहेगा। उनके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़नेपन की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर आप दफ्तर समय पर पहुंचने का प्रयास करें। इसके अलावा अपना कोई भी काम आप अधूरा छोड़ने की गलती न करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर वर्क लोग बढ़ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है जिससे आपको अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने में काफी दिक्कतें होंगी। निजी जीवन की बात करें तो आज भाई या बहन के साथ मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई परेशानी होने की आशंका है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है खासतौर पर अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आज आप अच्छे आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बातों बातों में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इससे आपकी छवि और आपका काम दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं, पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आपको काम के साथ आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभल के रहने की सलाह दी जाती है। यदि जल्दबाजी में आप कोई भी आर्थिक लेन देन करते हैं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। इसके अलावा आपको उनका सानिध्य भी प्राप्त होगा। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। इसके अलावा उनके सहयोग से आज आपका कोई अधूरा काम भी पूरा होने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो आज आपके शरीर का कोई पुराना दर्द उभर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

लंबे समय बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। मन शांत रहेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। यह खबर आपकी तरक्की से जुड़ी हो सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा सरकारी नियमों का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। काम के साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे खासतौर पर छोटे भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आपके प्रिय का बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई शिकायत है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज मन अशांत रहेगा और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। आप उन्हें निराश न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले फायदे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है वही जीवन साथी के साथ भी मतभेद गहरे हो सकते हैं है आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप शादीशुदा हैं तो आज ससुराल पक्ष से वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में स्थितियां काफी तनावपूर्ण रहेगी। इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आप के कामकाज की है तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको छोटी सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने की योजना बना रहे हैं इसके लिए दिन ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो ओवर ईटिंग से बचें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि लंबे समय से आप कुछ तनाव महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा रहने वाला है। आज आपको खुद पर ध्यान देने का समय मिलेगा। कामकाज का बोझ कुछ कम रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े व्यवसायिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में बीतेगा विशेष रूप से बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होने वाली है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। भाई या बहन की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप मन लगाकर अपना सारा काम करें। आपके प्रमोशन की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। छोटी मोटी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। आसानी पूरे होने वाले आपके कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। हालांकि आपको इस तरह की समस्याओं से घबराने की जरूरत नहीं है। आप संयम बनाए रखें और हिम्मत से आगे बढ़ें। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। अगर अब वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपको अपने काम पर को पूरा फोकस करने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप साफ सफाई का ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है विशेष रूप से अगर आप कपड़े, खिलौने, पुस्तकें आदि का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और जल्द ही इसका उचित फल आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़ा फायदा आपको हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आपको पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 1:25 तक

English summary

Horoscope Today 31 July 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 31 July 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion