For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4th December Horoscope: मिथुन राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, इन राशियों को भी मिलेगा आज मनचाहा प

|

कैसा रहेगा आज सभी 12 राशियों का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी हिम्मत और सूझ बुझ के बल पर इन्हें पार करने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की मदद से आपका काम काफी आसान हो जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:1

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन ठीक नहीं है। इसके अलावा आज आपको यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको बुखार, जुकाम, आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और एक दूसरे का साथ निभाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज के उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके हाथ कोई नया ऑर्डर लग सकता है। इसके अलावा आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी और आपके शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। लंबे समय बाद आप अपनी पढ़ाई पर ठीक तरह से फोकस कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपको एक अच्छी योजना की जरूरत है। यदि आप योजना के अनुसार अपने काम पूरे करेंगे तो आप तो बिना किसी गलती के तय समय पर सारे काम खत्म कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बढ़ेगी। आज आपके बड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी का खराब रवैया आपको दुखी कर सकता है। आज आपके बीच दूरियां बढ़ने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आप असफल रहें, लेकिन आपको अपना प्रयास जारी रखना होगा। दफ्तर में बॉस की ओर से कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आपको उन पर गौर करने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज आपने लंबित कार्य तय समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह की चीजों पर नष्ट करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी शिक्षा में आ रही है बाधा दूर हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। काम का को लेकर आप जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, जल्द ही ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ दिन:23

शुभ समय:दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है तो आज आप सावधान रहें। दफ्तर में आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहेंगे। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आप के प्रदर्शन में भारी गिरावट आने की संभावना है। आज बॉस आपसे काफी नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा समय रहते संभल जाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की सारी खटास को खत्म करने की कोशिश करें अन्यथा देर हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में वर्क लोड कम रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय:दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी पॉजिटिव और ऊर्जावान रहेंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। साथ ही उच्च अधिकारियों का सानिध्य भी प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल और भी बेहतर होगा। आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लग सकता है और घर पर आप भजन, कीर्तन, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आप को खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:33

शुभ समय:सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक

English summary

Horoscope Today 4th December 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 4th December in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Sunday, December 4, 2022, 5:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion