For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 5 August Horoscope गुरुवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

05 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बॉस आप से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें निराश नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। अगर आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखें अन्यथा लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पुराने रोगों को लेकर आप सतर्क रहें। लापरवाही स्वास्थ्य में भारी गिरावट की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण आज आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है खासतौर पर कार्यस्थल पर आपकी काफी आलोचना हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चल रहा आपका कोई प्रयास असफल होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों को आज आप काफी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत और ईमानदारी से बेहद प्रभावित होंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो बनती बात भी बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज के दिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। हो सकता है कई प्रयासों के बावजूद भी आपको सफलता न मिल पाए। आप पूरी सकारात्मकता के साथ प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ सम्मान से पेश आएं। बात करते समय आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने परिवार को भी पर्याप्त समय देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज बॉस भी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप उनसे कोई महत्वपूर्ण बात करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय गुजारेंगे खासतौर पर भाइयों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हृदय संबंधित बीमारी है तो आज के दिन आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में अचानक आपको आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। लकड़ी के व्यापारियों को जो अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं सोना चांदी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ निराशा लगेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का प्यार और स्नेह मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ ऐसा समय बिताकर अब बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। यदि आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आज आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या और गलत खान-पान के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर के नियमों का सख्ती से पालन करें। इसके अलावा आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा सहकर्मियों पर भरोसा करने की गलती न करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। जल्द ही आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपनी निजी जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आपके रिश्तो में कड़वाहट आ गई है तो उसे दूर करने के लिए यह समय अच्छा है। आप अपनी ओर से प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। माता का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उसे प्राथमिकता दें। ध्यान रहे आज आपसे छोटी सी भी गलती न होने पाए। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में यदि वर्क लोड अधिक रहता है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करेंगे तो आप बड़ी ही सरलता से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आप बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। बेहतर आपसी समझ के कारण आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर अब व्यापारी है और किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप बचत पर जितना ज्यादा ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 5 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 5 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion