For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 5 December Horoscope: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा सुकूनभरा

|

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है अन्यथा आने वाले समय में आप पर आर्थिक भार बढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। दफ्तर में बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें और अपने काम पर फोकस करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कानूनी मामलों में लपरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लंबे चक्कर में फंस सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हो सकता है आज आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। निजी जीवन की बात करें बेवजह का गुस्सा अपने जीवनसाथी पर निकालने से बचें। आपका कड़क रवैया आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत की बात करें तो आज कान से जुड़ी तकलीफ आपको हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अगर आप विदेशी कंपनियों के साथ कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो आज आपको भाग्य के साथ कुछ कम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। मुमकिन है वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकालें। बेहतर होगा आप अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें। छोटी सी भी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अगर घर में तनाव चल रहा है तो आज आप अपनी ओर से मामले को निपटाने की पूरी कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सेहत के प्रति आपको अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो जरा सी भी लापरवाही न करें। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें विशेष रुप से आपको अपने छोटे भाई बहनों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने की भूल न करें। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटे से छोटे काम को भी आप पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो जरूरी दस्तावेजों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेशी कंपनियों के साथ कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। लकड़ी के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इसके अलावा अगर आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करते हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आर्थिक रूप से आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी मौका मिल सकता है। आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 2 बजे से रात्रि 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करें। हो सकता है आपकी यह मेहनत जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोल दें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़ा हुआ कोई पुराना मामला आज आपका तनाव बढ़ा सकता है। हो सकता है आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपको अपने सभी व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कारोबार करते तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर आप नौकरीपेशा है और किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको चेस्ट कंजेशन हो सकता है। लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज के दिन आपको लड़ाई झगड़े, बहसबाजी आदि से बचने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। यदि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। भावुक होकर गलत निर्णय लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Horoscope Today 5 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 5 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, December 4, 2021, 12:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion