For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 August Horoscope: इन राशियों को होगा आज बड़ा आर्थिक फायदा

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसकी चमकेगी किस्मत, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपका काम पूरा होगा। जल्द ही इसका फायदा आपको होने के आसार हैं। व्यापारियों के लिए उन्नति का समय चल रहा है। यदि आज आप कोई बड़ा व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के माहौल में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। काफी दिनों बाद आज आप आपको ढेर सारी मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। काम कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर मिल सकता है। यदि आप अपने प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। व्यापारियों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बेवजह की चिंता से दूर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस तरह के मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर आप निवेश करने से बचें। दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज बॉस का मूड काफी खराब रहने के आसार है। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। यदि आप अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। इसके अलावा आपको अपने खर्चों में भी कटौती करने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको गलत खानपान की आदतों से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही आपके बड़ों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत की बात करें तो आप शराब और सिगरेट से दूरी बनाकर रखें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। पिता की ओर से आपको कोई अच्छी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज के लिए आप कर्ज और उधार लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि जीवन साथी से जुड़े कोई चिंता आपको सता रही है तो जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आप सकारात्मक रहें और ईश्वर पर भरोसा रखें। ज्यादा चिंता करने से आपको बचने की जरूरत है। यदि आप छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आपको अपने और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा आनाकानी करने से बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। घर के किसी सदस्य का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:16

शुभ समय:सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आपको परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आप मूवी देखने, शॉपिंग या फिर पिकनिक के लिए भी जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है, साथ ही आपके पास कुछ नए और बड़े अधिकार भी होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको होने के आसार हैं। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको सारी नाराजगी भूलकर अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करना चाहिए। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

लंबे समय बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने या शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज आप घर में कोई पूजा, हवन आदि भी करवा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने के आसार है। मन प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से रात को गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार आएगा। शाम तक आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आज बॉस का मिजाज भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आप सोच समझकर अपना पैसा लगाएं। जीवनसाथी को स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मुंह से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है, खासतौर पर अगर आपका काम कपड़ों का है तो आपके हाथ बड़ा ऑफर लगने की प्रबल संभावना है, साथ ही आप अपना काम आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपने बजट से ज्यादा अधिक खर्च न करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। सेहत के मामले में औसत रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

English summary

Horoscope Today 5th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 5th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, August 4, 2022, 17:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion