For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 August Horoscope: पैसों और सेहत के मामले में आज ये राशियां रहें सावधान

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कम प्रयास में आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके कुछ अधूरे अटके पड़े हुए कार्य आज पूरे होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों का वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। ऐसे में आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। व्यापारियों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता न मिले, लेकिन आपको अपने प्रयास जारी रखने होंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपार सफलता मिल सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने के भी आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आप अपना व्यवहार ठीक रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ कोई भी वादा करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कमर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान बनी रहने वाली है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। आपका अहंकार आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में आज कोई भी आर्थिक पैसा लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से आपको इस समय निवेश करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:5

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में लंबित कार्यों को लेकर आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। पैसों की कमी की वजह से आपका काम बीच में अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। काफी दिनों बाद आज आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर पाएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:18

दोपहर 1 बजे से शाम 6:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आपका काम लकड़ी, प्लास्टिक, किताबें आदि से जुड़ा है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी जाती है।।पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप कोई नया वाहन, मकान, जमीन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको ऐसे मामलों में ज्यादा जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो घर के बड़ों से सलाह मशवरा जरूर कर लें। अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है और आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आज कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने प्रिय के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत बजरंगबली की पूजा से करें। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहतमंद रहने के लिए देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी है और किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके पास जो है जितना है आपको उस पर ही फोकस करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप उसे ही बेहतर बनाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने के आसार हैं। आज आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:17

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का पूरा प्रयास करें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग:हल्का लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं, खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। अपने रिश्तों में किसी भी तरह की खटास या दूरियां न आने दें खासतौर पर बाहरी लोगों को आप अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपके काम की खूब सराहना हो सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। इस निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई तोहफा भी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यस्थल पर आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। बेवजह की बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में आज किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें और एकदूसरे पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की भी आवश्यकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:25

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Horoscope Today 6th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, August 5, 2022, 16:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion