Just In
- 1 hr ago बजरंगबली जैसी सॉलिड बॉडी पाने के लिए करें हनुमान आसन, शरीर के हर दुख-दर्द से मिल जाएगी मुक्ति
- 2 hrs ago इंसुलिन क्या है जिसकी जेल में डिमांड कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल? कैसे शुगर लेवल करता है कंट्रोल
- 5 hrs ago Hanuman Jayanti 2024: मिलिए हनुमान जी की प्रिय राशियों से, इन जातकों पर हमेशा रहती है उनकी कृपा दृष्टि
- 5 hrs ago Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर जरूर करें हनुमान चालीसा का पाठ, जानें आज कब और कितनी बार पढ़ें
Don't Miss
- News अरविंद केजरीवाल की आज खत्म हो रही न्यायिक हिरासत, कोर्ट करेगी सुनवाई, क्या तिहाड़ जेल से होंगे आजाद?
- Finance Bengaluru Weather Update: भीषण गर्मी से जूझ रहा है बेंगलुरु, 2016 के बाद से सबसे गर्म दिन किया गया रिकॉर्ड
- Movies Bigg Boss OTT 3 में एंट्री मारेंगे दीपक चौरसिया, न्यूज इंड्स्ट्री का का हैं बहुत बड़ा नाम!
- Travel दिल्ली से गुड़गांव सिर्फ 7 मिनट में, इंडिगो की एयर टैक्सी का कितना होगा किराया?
- Technology 12GB रैम वाले Motorola के इस लेटेस्ट 5G फोन की पहली सेल आज, जानें ऑफर व कीमत डिटेल्स
- Automobiles पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत सिर्फ इतनी!
- Education Nagaland Board Result 2024 Date Out: नागालैंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 26 अप्रैल को होंगे जारी
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Aaj Ka Rashifa 7 October Horoscope: आज इन राशियों को मिलेगा देवी मां का विशेष आशीर्वाद
आज से नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। दैनिक राशिफल से जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है?
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको ऐसी स्थिति से बचकर रहने की जरूरत है जो आपको असहज बनाती हैं। आप खुद को सकारात्मक रखें और खुद को वाद-विवाद से दूर रखने की कोशिश करें अन्यथा आपका ही नुकसान हो सकता है। आप ऐसे लोगों की संगत में न रहें जो आपको नकारात्मक महसूस कराते हैं और आपको मानसिक तनाव देते हैं। आपको अपनी खुशी के लिए कुछ समय अकेले बिताना भी सीखना होगा। आप ऐसे लोगों के साथ रहें जो सच में आपका भला चाहते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप कुछ नयी जानकारी हासिल कर सकते हैं जो आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा सकती है। किसी करीबी या परिवार के सदस्य से आपको ये लाभ मिलेगा। आप इस मौके को हाथ से जाने न दें और अपने पर्सनल तथा प्रोफेशनल क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम करें। आज आप अपने पुराने अनुभव से किसी दूसरे व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। आज निवेश के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ समय: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
चंद्रमा के तुला राशि में मौजूद रहने की वजह से आज मिथुन राशि के जातक अभिलाषी प्रवृत्ति के रहेंगे। आज उनका दिमाग उन्हें प्रतियोगी रूप से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। मगर ये ध्यान रखें कि जीवन के सभी क्षेत्रों में आक्रामक रवैया अनाकर सफलता हासिल नहीं की जाती है। आपको कुछ मामलों में अपने तरीके बदलने की जरूरत है। आज उन कामों से दूरी बनाकर रखें जिनसे आपको गुस्सा आता है। कुछ चीजों को नजरअंदाज करना भी सीखें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ समय: दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के लोग आज सामाजिक रूप से सक्रिय रहने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात कर सकते हैं और उनके साथ समय भी बिताएंगे। इस समय का पूरा मजा लें। घर पर भी माहौल काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाना होगा। अपने समय का सही इस्तेमाल करना सीखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ समय: शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप समझदारी और धैर्य दिखाएंगे तो आपके रिश्ते में फिर से सुधार आने की संभावना है। आप दिल से प्रयास करेंगे तो आपका रिलेशनशिप दोबारा पटरी पर आ जाएगा। आप देखेंगे कि रिश्ते में फिर से वो अपनापन और खोयी चमक लौट रही है। आज के दिन सारी ग़लतफ़हमियाँ दूर होंगी मगर आपको इस दिशा में धीरे धीरे आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आज आप स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: डार्क रेड
शुभ समय: दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप कुछ समय खुद के लिए निकाल सकते हैं। आप बैठकर अब तक की अपनी कामयाबी पर विचार आर सकते हैं। साथ ही आगे के लिए रास्ता तैयार करने के बारे में भी सोचेंगे। आज आप अपने आगामी लक्ष्यों पर विचार कर सकते हैं। भविष्य की प्लानिंग आपके लिए बहुत जरूरी है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आप खुद के लिए ज्यादा ही बड़े गोल सेट न करें अन्यथा आगे चलकर उनके पूरा न होने पर आपको दुःख होगा। आज आप अपने कुछ जरूरी काम भी निपटा सकते हैं
शुभ रंग: लैवेंडर
शुभ समय: शाम 5 से 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
चंद्रमा तुला राशि में ही मौजूद है। इसकी वजह से आप मानसिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपकी मिलनसार प्रवृत्ति की वजह से लोग आपके आसपास रहेंगे। आज आपके पास करने के लिए बहुत सारे काम रहेंगे जिसकी वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य के साथ चीजों को हैंडल करना होगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ समय: दोपहर 12 से 2:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अपने दिन का इस्तेमाल कुछ अच्छे कामों को पूरा करने में लगा सकते हैं। आज आप खुश और हल्के मूड में रहेंगे। आप अपने इमोशंस को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। इससे पता चलता है कि आप मान्सित रूप से कितने मजबूत हैं। आप प्लानिंग के साथ अपना दिन शुरू करें। शाम तक आप देखेंगे आपने सकारात्मक रहते हुए कितने सारे पेंडिंग कार्यों को पूरा कर लिया है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर आप सुकून का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने का प्रभाव आपके ऊपर भी नजर आएगा। आज किसी यात्रा का योग बन रहा है। ऑफिस के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आपके करियर को एक नयी दिशा मिल सकती है। आज ग्रहों की चल आपका पूरा साथ देगी। आप लोगों को अपनी अहमियत सफलतापूर्वक बता सकेंगे। निजी जीवन के लिहाज से भी आज का दिन यादगार रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में बेहतरी आएगी।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप खुद में जबरदस्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज लोगों के बीच आप अपनी छाप छोड़ने में भी कामयाब रहेंगे। आप लोगों की मदद के लिए भी आगे रहेंगे। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप कुछ अलग तरह के इमोशन महसूस कर सकते हैं। तुला राशि में चंद्रमा की उपस्थिति की वजह से आपका मूड स्विंग हो सकता है। आज आप किसी भी मुद्दे पर बहुत ज्यादा सोचने से बचें। किसी बात की गहरायी में पहुंचने की कोशिश में आप और कंफ्यूज हो जाएंगे। आज आप खुद को मानसिक रूप से आराम दें। आज वो काम करें जिसे करने में आपको खुशी मिलती हो। आप गाने सुन सकते हैं, डांस, पेंटिंग, ध्यान, रीडिंग या फिर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ समय: सुबह 10 से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आप छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो सकते हैं। आज आपको अपने काम पर फोकस करने की जरुरत है। शत्रु पक्ष सतर्क रहेगा जो आपके काम पर पानी फेरने के लिए तैयार है। आप किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। आप धैर्य से काम लें। जल्द ही समय आपके अनुकूल रहेगा। आपको अपनी कमजोरियों पर काम करने की सलाह दी जाती है। अपनी कमियों को आप ताकत बनाएं। आज किसी भी विवाद से दूर रहें।
शुभ रंग: लैवेंडर
शुभ समय: शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक