For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 9 December Horoscope: जानें आज किन राशियों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

09 December 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में छोटा सा काम करते समय भी पूरी सतर्कता बरतें। ग्रहों की बदली हुई चाल का बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। आपका रिश्ता काफी मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आज आप सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छी प्लानिंग की जरूरत है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेने की जरूरत है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। हो सकता है आज आपको वह कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज भाई बहनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपका तनाव बढ़ा सकती है। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो और कड़ा परिश्रम करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें। साथ ही जल्दबाजी में कोई आर्थिक लेन देन न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका मनोबल बना रहेगा। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी महत्व दें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको क्रोध और चिड़चिड़ेपन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके आसपास के लोगों से आपका वाद विवाद हो सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आज काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप उसे प्राथमिकता दें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। यदि आपने बैंक से कर्ज लिया है तो धीरे धीरे उसकी किस्तें चुकाने का प्रयास करें। इससे आपका दबाव कम होगा। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। संतान से जुड़ा फैसला लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें। आगे बढ़ने का यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि अंत में आपको जीत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। अपने रिश्ते में आप नयापन महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें और मिलजुल कर काम करें। इससे आपका ही फायदा होगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पिता के साथ आज किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने प्रिय के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो लापरवाही सेहत में भारी गिरावट की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं और आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा किए हुए कार्यों में उच्च अधिकारी काफी कमियां निकाल सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। साथ ही आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि निवेश से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको चोट लगने के आसार हैं। बेहतर होगा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। अचानक आपके प्रिय की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा उनकी अच्छी देखभाल करें। साथ ही आपके प्रिय को किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कठिन कार्य भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। बड़े ग्राहकों से डील करते समय आप सावधानी बरतें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। दफ्तर में आज आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। बॉस आपके काम से काफी प्रभावित नजर आएंगे और आपकी मेहनत को भी सराहना मिलेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपका दबाव भी कम होगा। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपकी प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस समय व्यापार में किसी भी तरह के बदलाव से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अपने सभी काम तय समय पर करने की जरूरत है। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का समर्थन आपको मिलेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की मंजूरी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 9 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 9 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, December 8, 2021, 15:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion