For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 January Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, पूरी होगी यह मनोकामना

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

09 January 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज माता या पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है जिसके कारण घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आज कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें। अगर बात आपके काम की करें तो आज दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। आपके बॉस का रवैया आज कुछ कड़क रहेगा । आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूभी निभाएंगे जिसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयास आप कर रहे हैं तक आपको सफलता मिल सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आने से आज आप कुछ उदास रहेंगे। लम्बे समय से चले आ रहे आप दोनों के बीच के मतभेद एक दूसरे से आपको दूर कर रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को एक और मौका दें और अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका काम में मन नहीं लगेगा। हो सकता है आज मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आए। यदि लगातार प्रयासों के बावजूद आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर सफल होगी। वहीं व्यापारियों का कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। आज आपको काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिसके कारण आपकी थकान और तनाव बढ़ सकता है। अगर आप अपनी मानसिक रूप से मजबूती चाहते हैं तो ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप काम के साथ अपने परिवार पर भी ध्यान दे पाएंगे। लम्बे समय बाद अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दफ्तर में वरिष्ठों से अपनी तारीफ सुनकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी उत्साहित भी रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। आज पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आज आखिरी समय पर आपकी योजना में बदलाव संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हो सके तो रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें। साथ ही अपने खाने-पीने की आदतों में भी आपको बदलाव करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। हालांकि आने वाले समय में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कानूनी मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सके तो अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 3:05 से शाम 6:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। व्यापारियों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपकी आय में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपकी माता की सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी, इसलिए आप उनका पूरा ध्यान रखें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि समय पर भोजन न करें की आपकी आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च करने के मूड में रहेंगे। आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। मुमकिन है आज घर के लिए आप कोई महंगी वस्तु भी खरीदें। आज जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। इसकी वजह आपकी व्यस्त दिनचर्या हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को भी पर्याप्त समय दें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी मेहनत देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी खुश रहेंगे और इसका फायदा जल्द ही आपको मिलने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन कामने का अच्छा अवसर मिल सकता है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दैनिक कार्यों का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। आज जीवनसाथी को आप से कुछ शिकायतें रहेगी लेकिन आप अपने प्रिय की सारी शिकायतें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बॉस के इशारों को समझना होगा। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और गलतियां करने से बचें। व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील न करने की सलाह दी जाती है। सभी कोनों से अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि छोटी सी भी दिक्कत होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें अन्यथा आपकी मेहनत से कमाया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकता है। इससे आपके आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। शाम को कोई अच्छी खबर आने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आप अपनी खूशियां भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आज आप खुद को ऊर्जावान और तरोताजा पाएंगे।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कुछ लोग गलत जानकारी देकर आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। दफ्तर में अगर आप अपने जरूरी कार्यों को कल तक के लिए टालेंगे तो आज आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले आप सोच समझ कर लें। दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गले में दर्द आदि की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और अपनी अलग पहचान बनाने का आपका सपना आज पूरा हो सकता है। यह सब आपके ही लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। व्यापारियों को भी मनचाहा परिणाम मिल सकता है। अगर बात आपके लव लाइफ की करें तो अपने पार्टनर से सारी गलतफहमियां दूर करने का यही उचित समय है। मुमकिन है वे आपकी बात को समझें। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आज परिजनों के साथ आपको काफी अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप काम पर फोकस नहीं करेंगे तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों को भी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थिक तोर पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। आज आपके जीवनसाथी आपकी वजह से दुखी महसूस कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप किसी खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

English summary

Horoscope Today 9 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 9 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, January 8, 2022, 13:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion