Just In
- 40 min ago LokSabha Chunav 2024 : सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार... इन संदेशों से लोगों को वोटिंग के लिए करें प्रेरित
- 1 hr ago नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
- 3 hrs ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
- 4 hrs ago Happy Birthday Mukesh Ambani: बुलंदियों पर पहुंचकर भी जड़ों को न भूलने वाले मुकेश अंबानी को दें जन्मदिन की बधाई
Don't Miss
- Movies 'किसी के बाप की इंडस्ट्री..' विद्या बालन ने नेपोटिज्म पर कह डाली ऐसी बात, कइयों को लगेगी मिर्ची!
- Finance Bangalore के लोगों को मिल सकती है चिलचिलाती गर्मी से राहत, आज हो सकती है तेज बारिश
- News UP Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर के इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, कर रहे यह मांग
- Automobiles ये हैं देश की टॉप-3 कॉम्पैक्ट SUV! डिजाइन से लेकर फीचर तक में बवाल, Hyundai Creta का है बोलबाला!
- Technology अब यूजर्स Google Drive के वेब वर्जन में कर सकेंगे Dark Mode का यूज, आंखों पर नहीं पड़ेगा जोर
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
9 August Horoscope: जानें किन राशियों का लगेगा आज जैकपॉट, ये है आज का राशिफल
क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आज बॉस आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। मार्केट में आप की छवि काफी मजबूत हो सकती है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का समर्थन प्राप्त होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आज आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा न मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके बीच का प्यार और गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए दिन उचित है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे 2:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आज घर में पूजा पाठ, हवन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 6:15 से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको झूठ का सहारा लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी किसी भी बात को छुपाने के लिए आप झूठ बिल्कुल न बोलें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच कहासुनी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर फोकस करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप सारी चिंताओं को भूल कर अपने काम पर ध्यान दें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहने के आसार है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन शांत रहेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति हो सकती है। घर के बड़ों के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। हो सकता आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिले। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत थी बढ़िया गुजरेगा। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। अनावश्यक खर्चे करने से बचें। सेहत में सुधार के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप योग का सहारा लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया एक गलत कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। घर हो या कार्यस्थल आज आप इस बात का ध्यान जरूर रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चे कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका है तो आपको शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो दफ्तर में आज आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। वहीं सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को भी सफलता मिल सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आज कोई बड़ा खर्च होने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें, विशेष रूप से घर के बड़ों की सलाह अनुसार चलने में ही आपकी भलाई है। सेहत की बात करें तो आपको मुंह, गले या कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आज आप अपनों के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। यदि कुछ समय से घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज सबकुछ सामान्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने के आसार है। इसके अलावा आज बॉस आपको कोई नया काम भी सौंप सकते हैं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत से जुड़ी छोटी सी परेशानी को भी अनदेखा करने की भूल न करें। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको पूरी सकारात्मकता के साथ कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। दफ्तर में यदि आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है तो उसे करने में आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें। यदि आप से गलती होती है तो आज बड़ा नुकसान हो सकता है, साथ ही आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि आप सतर्क नहीं रहेंगे तो आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है, कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आप पूरी सकारात्मकता के साथ मन लगाकर अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को नई सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। आपके कामकाज में कुछ बड़े बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं। आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप व्यर्थ की चिंता से भी दूर रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ समय से कामकाज का बोझ बढ़ने के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपनों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में आप अपने जीवनसाथी का हाथ बटा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई लिखाई में भी उनकी मदद कर सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस तरह की लापरवाही करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। सेहत में अचानक गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक