For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Lal Kitab Rashifal 2022: भविष्य पर से हटाएगा पर्दा यह ज्योतिष ग्रंथ

|

ज्योतिष ग्रंथ लाल किताब जो भविष्य में होने वाली घटनाओं से आपको अवगत करा सकता है तो आइए जानते हैं लाल किताब के अनुसार साल 2022 किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा और किसके हिस्से में नई आएंगी चुनौतियां।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 आपके लिए अच्छे अवसरों से भरा हुआ रहेगा। इस अवधि में आप जीवन के हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। कामकाज को लेकर आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वहीं आप अपनी निजी जीवन का भी जमकर आनंद उठा सकते हैं। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा, विशेष रूप से साल के मध्य में आपको धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर इस अवधि में आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2022 मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार आप अपने लापरवाह रवैया के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। इस दौरान आपकी तरक्की का योग बन रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव भरी स्थितियां रहेगी। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो साल की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लाल किताब के अनुसार मिथुन राशि वालों को इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप सभी मुश्किलों का सामना बड़ी हिम्मत से करेंगे। कामकाज की बात की जाए तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने काम पर ही पूरा फोकस करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है जिससे आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। साल के मध्य में आपका मानसिक तनाव कुछ बढ़ता नजर आ रहा है। इस अवधि में आपकी निजी जीवन में काफी उथल-पुथल रहने के आसार हैं। पैसों की बचत पर आप जितना अधिक ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए साल 2022 के बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यह वर्ष आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो साल की शुरुआत में आपकी तरक्की हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपका कारोबार आगे बढ़ाने का सपना भी पूरा हो सकता है। अगर आपके वैवाहिक जीवन की हम बात करें तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ समय बिताने के मौके बहुत ही कम मिलेंगे। यदि आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपका बढ़ता हुआ वजन आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

साल 2022 आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पिछले वर्षों के प्रयासों में इस वर्ष आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह साल आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। इसके अलावा यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस साल आपको सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि कार्यस्थल पर चल रही राजनीतियों से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों के मामले में वर्ष की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। हालांकि मध्य का समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान अपनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष अनुकूल रहने के आसार हैं, लेकिन आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

लाल किताब के अनुसार ग्रहों की स्थितियां इस समय आप के पक्ष में नजर नहीं आ रही है। आप अपनी सेहत को लेकर इस दौरान काफी परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा घरेलू कलह भी आपकी परेशानियों की वजह बन सकता है। इस अवधि में घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपके लिए अधिकांश समय चिंता का विषय बना रहेगा। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रही है हैं तो जून के बाद आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए वर्ष की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। पैसों के मामले में यह वर्ष कुछ बेहतर साबित हो सकता है, लेकिन आपको बचत पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों को इस वर्ष अपनी निजी और पेशेवर जीवन पर बराबर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लाल किताब के अनुसार आपके पारिवारिक जीवन में इस दौरान काफी उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे, लेकिन आपको सही दिशा न मिलने के कारण आपकी मेहनत का अच्छा फल नहीं मिल पाएगा। इस अवधि में कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। इस दौरान आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करते रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस साल की शुरुआत बहुत ही सुखद रहने वाली है। इस अवधि में आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा, साथ ही आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आगे बढ़ने की कई मौके मिलेंगे। इस अवधि में आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे जिसका अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है, विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ यह समय थोड़ा कठिन गुजरेगा। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें, साथ ही छोटी-छोटी बातों पर आपको कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है। ज्यादा बड़े खर्चे करने से आपको बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो साल की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी, लेकिन इसके बाद आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए साल 2022 कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान कई ऐसे मौके आएंगे जब आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई महसूस होगी। आपका गलत व्यवहार कई बार आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। एक ओर आपको जहां अच्छे लाभ कमाने के मौके मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर इस दौरान आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने सभी निर्णय बहुत ही समझदारी से लें। इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में पैसों की ज्यादा कमी नहीं रहेगी। आप मेहनत करते रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत का मामला इस दौरान कुछ गड़बड़ रहने के आसार हैं।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पिछले वर्ष किए गए प्रयासों में इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार भी शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। हालांकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने के आसार हैं। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी पर्याप्त ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2022 से कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप तरक्की प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान आपको सफलता न मिले, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा क्योंकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। साल के मध्य में आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अगर आप अविवाहित है तो इस साल आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपको काम के साथ खुद के लिए भी समय निकालना होगा।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर मीन राशि वालों के लिए साल 2022 उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस वर्ष आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे के प्रति आपका मान सम्मान बढ़ेगा, साथ ही आपके प्रेम में भी बढ़ोतरी होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही आप प्रेम विवाह करने का भी निर्णय ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए अच्छा साबित होगा, लेकिन आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

English summary

Lal Kitab Rashifal 2022: Lal Kitab Yearly Horoscope Predictions in Hindi

Lal Kitab Yearly Horoscope 2022: Read on to know Lal Kitab Varshik Rashifal 2022 including marriage, career, education, finance and health predictions in hindi.
Story first published: Thursday, January 6, 2022, 15:42 [IST]
Desktop Bottom Promotion