For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Health Horoscope 2022 : वार्षिक सेहत राशिफल 2022: स्वास्थ्य के लिहाज से ये साल इन राशियों के लिए रहेगा लकी

|

Health Horoscope 2022 in Hindi:सेहतमंद रहकर ही हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो हमें जीवन के हर क्षेत्र में असफलता का ही सामना करना पड़ेगा। जल्द ही साल 2021 को हम अलविदा कहेंगे और शुरुआत होगी एक और नए साल की। इस नए साल में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा इससे जुड़ी जानकारी यहां हम आपको देने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं साल 2022 में कौन सी राशि अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगी और किसकी सेहत उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2022 आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस वर्ष अधिकांश समय आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको राहत मिल सकती है। हालांकि आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। समय पर भोजन करें, साथ ही अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें। मानसिक रूप से भी इस दौरान आप काफी मजबूत रहेंगे।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आपको सिगरेट, शराब, गुटका आदि जैसी बुरी आदतें हैं तो आपको इन बुरी आदतों को जल्द से जल्द छोड़ना होगा अन्यथा आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है। वर्ष के मध्य में आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। इस दौरान आपको योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। विशेष रुप से साल की शुरुआत आपके लिए काफी कष्टदायक रहेगी। इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। खानपान में गड़बड़ी के कारण भी आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। ज्यादा फैट वाले भोजन से आपको परहेज करने की जरूरत है। इस दौरान आपका मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आपको वायु से संबंधित कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है। आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य के लिहाज से साल की शुरुआत आपके लिए औसत रहने वाली है। इसके बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, साल के मध्य में आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है जिस कारण आप काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। खानपान के साथ आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है। इसके अलावा आप रोजाना योग और ध्यान भी करें। इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा, साथ ही आप ज्यादा तनाव लेने से भी बचें। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जनवरी से अप्रैल तक का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपकी सेहत में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। आप ज्यादा चिंता करने से बचें, साथ ही नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें। यदि इस दौरान आप लंबी यात्राएं करते हैं तो आप अधिक सतर्कता बरतें।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य के मामले में साल 2022 आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी, लेकिन जल्द ही सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए आपको खानपान में गड़बड़ी न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा खुद पर काम का दबाव डालने से भी आपको बचना होगा। इस अवधि में आपको ऐसी कोई बड़ी मानसिक चिंता नहीं होगी। हालांकि भावनात्मक रूप से आप थोड़े कमजोर रहेंगे।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आपको पहले से ही पेट से संबंधित कोई रोग है तो इस अवधि में आपकी समस्या बढ़ने के आसार हैं। आपकी पाचन शक्ति कुछ कमजोर रहेगी और इस दौरान आपको खान-पान से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है। इसके अलावा आपको चोट भी लग सकती है। वाहन आदि का प्रयोग करते समय आपको खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने वजन पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। मानसिक रूप से मजबूती के लिए आप ध्यान का सहारा लें और खुद को तनावमुक्त रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहत के मामले में वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2022 मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपका मूड स्विंग अधिक होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा कामकाज अधिक रहने के कारण आपको आराम के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। अगर आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2022 आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप लापरवाही करेंगे तो इस अवधि में आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं घेर सकती हैं। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आपको खुद पर ध्यान देने का पर्याप्त समय न मिले, लेकिन आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। आपको समझना होगा कि काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। इस दौरान आपको पेट से जुड़ा कोई रोग होने के आसार है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य के मामले में मकर राशि वालों के लिए साल 2022 कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। निजी और घरेलू जीवन की परेशानियों को लेकर आप अधिकांश समय चिंतित रहेंगे और आपकी सेहत भी कमजोर रहेगी। आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी होगी। इसके अलावा आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करने की जरूरत है। अच्छी आदतों को अपनाकर आप सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस दौरान छोटी-मोटी समस्याओं से आप अधिकांश समय परेशान रहेंगे। इसके अलावा इस अवधि में आपका कोई पुराना रोग उभरने के भी आसार हैं। खराब स्वास्थ्य का असर आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। ज्यादातर समय आपको सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। साथ ही आपकी कमजोरी भी बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। इस अवधि में आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, लेकिन लापरवाही के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सेहतमंद रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से भी दूर रहना होगा। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।

English summary

Swasthya Rashifal 2022: Health Horoscope 2022 for all 12 Zodiac Signs in Hindi

Health Rashifal 2022: Let us know about your Swasthya Rashifal 2022 for all the 12 zodiac signs.
Story first published: Monday, December 6, 2021, 16:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion