For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Valentine's Day Horoscope 2022: इस साल का वैलेंटाइन डे इन राशियों के लिए रहेगा ख़ास, मिलेगा सच्चा प्यार

|

देखते ही देखते साल 2022 का पहला महीना खत्म भी हो गया और फरवरी माह की शुरुआत भी हो गयी। इस महीने के आगाज के साथ ही हवा में प्यार का एहसास घुलने लगता है। नौजवान ही नहीं, उम्रदराज लोग भी 14 फरवरी के दिन अपने प्यार का जश्न मनाते हैं। अगर आप भी इस साल किसी खास का इंतजार कर रहे हैं या फिर किसी स्पेशल के साथ अपना वैलेंटाइन मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपना लव राशिफल जरुर पढ़ें।

मेष राशि:

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 का वैलेंटाइन डे बहुत ही खास रहने की उम्मीद है। इस साल आपके जीवन में किसी ख़ास की एंट्री हो सकती है। आपको अपना प्यार मिल सकता है जिसका इंतजार आपको काफी समय से था। वहीं पहले से जो जातक रिलेशनशिप में हैं वो एक खुशनुमा दिन बिताएंगे।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि:

इस राशि के जातकों के लिए साल 2022 का वैलेंटाइन डे अब तक का सबसे शानदार दिन रहने की उम्मीद है। सिंगल जातकों को उनका पार्टनर मिल सकता है। वहीं जो जातक रिलेशनशिप में हैं वो शादी का फैसला ले सकते हैं। आपको अपने पार्टनर की तरफ से कोई बढ़िया सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातक रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। आपकी शाम काफी खुशगवार गुजरेगी। आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए गिफ्ट लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि:

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए इस साल का वैलेंटाइन डे सरप्राइज से भरा रहने की उम्मीद है। आप जिसे पसंद करते हैं उसके साथ ही आपको डेट पर जाने का मौका मिलेगा। लव मैरिज की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

सिंह राशि:

सिंह राशि:

आज आपके पार्टनर को लेकर घर वालों से भी स्वीकार्यता मिलने की उम्मीद है। आपके लिए वैलेंटाइन डे बहुत यादगार रहेगा। आप अपनी पसंद को अपने घरवालों से मिलवा सकते हैं। वैवाहिक जातक इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए अच्छी प्लानिंग करेंगे। ये शाम काफी मस्तीभरी रहेगी।

कन्या राशि:

कन्या राशि:

इस साल का वैलेंटाइन डे कन्या राशि के लिए काफी शुभ रहने की उम्मीद है। आपके जीवन में कोई ऐसा शख्स आ सकता है जो सिर्फ आपको खुशियां देगा। अपने रिलेशनशिप को शादी में बदलने की योजना आप बना सकते हैं। वहीं वैवाहिक जातकों का दिन भी रोमांटिक गुजरेगा।

तुला राशि:

तुला राशि:

इस साल आप अपने मनपसंद व्यक्ति के साथ वैलेंटाइन डे मनाएंगे। आपको उनकी तरफ से ही प्रपोजल मिल सकता है। आपको इस महीने शादी के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। आप अपने वैलेंटाइन को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके प्रयास आपके रिश्ते को मजबूती देंगे।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि:

इस राशि के जातक अपने वैलेंटाइन को इम्प्रेस करने के लिए अपनी स्मार्टनेस का सहारा लेंगे। आप सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहेंगे जो आपके पार्टनर को खुश कर सकता है। आप वैलेंटाइन डे के मौके पर कैंडल लाइट डिनर के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि:

धनु राशि:

इस साल का वैलेंटाइन डे आपके लिए काफी लकी रहने की उम्मीद है। आपके जीवन में सच्चे प्यार की एंट्री हो सकती है। आपका रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। यदि आप किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जातक भी रोमांटिक शाम का आनंद लेंगे।

मकर राशि:

मकर राशि:

इस वैलेंटाइन डे के मौके पर आपको बहुत सारे सरप्राइज और गिफ्ट्स मिलने की उम्मीद है। ये अब तक के सबसे अच्छे वैलेंटाइन डे में से एक होगा जो आप हमेशा याद रखेंगे। हालांकि वैवाहिक जातकों के बीच में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। इस दिन का इस्तेमाल आप सारे गिले-शिकवे भूलकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में करें।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि:

आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहेगी वैलेंटाइन डे के लिए आप कुछ ख़ास प्लान कर सकते हैं। आपके रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

मीन राशि:

मीन राशि:

वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपनी परेशानी को लव लाइफ पर हावी न होने दें। साथ ही आप ज्यादा मस्ती करने की धुन में अपना ही नुकसान न करें। अपने पार्टनर को धोखा देने की गलती न करें अन्यथा आपका झूठ पकड़ा जा सकता है।

English summary

Valentine's Day 2022 Love Horoscope For 12 Zodiac Signs in Hindi

2022 Valentine’s Day horoscope in Hindi: Discover what Valentine's Day holds for your sign with your love life horoscope. Read on.
Desktop Bottom Promotion