For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Varshik Rashifal 2022: जानें कितना लकी रहेगा आपके लिए साल 2022

|

वार्षिक राशिफल 2022 (Yearly Horoscope in Hindi):साल 2021 को जल्द ही अलविदा कहने का समय आने वाला है और एक बार फिर हम एक नई उम्मीद और आशा के साथ नए साल यानी 2022 का स्वागत करेंगे। हम सभी अपने इस आने वाले साल को लेकर काफी उत्साहित और उत्सुक हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2022 आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है तो पढ़ें हमारा यह वार्षिक राशिफल। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा साल 2022 आपके लिए।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए साल 2022 मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत का अच्छा फल भी आपको मिलता रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में इस साल उछाल आने की प्रबल संभावना है। जहां कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। इस साल आपकी निजी और पेशेवर जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में इस साल आप थोड़े अलकी रहेंगे।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

साल 2022 में आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी का परिचय देंगे और हर चुनौती का सामना आप डट कर करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आप बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। साल का मध्य आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्या का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा और परिजनों के साथ रिश्ते में आपका तालमेल भी बेहतर होगा।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए साल 2022 की शुरुआत कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा, साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। इसके अलावा ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके कई महत्वपूर्ण कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को अगस्त के अंत तक रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। साल के अंतिम महीनों में आपको अपने रिश्तो को लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत रखने का प्रयास करें।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

साल की शुरुआत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पैसों को लेकर आपकी चिंता काफी गहरी हो सकती है। आपकी निजी जीवन में भी इस अवधि में कलह बढ़ने की आशंका है, साथ ही कामकाज को लेकर भी आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कारोबार में गिरावट आ सकती है। अप्रैल से लेकर अगस्त तक का समय आपके लिए कुछ राहत देने वाला साबित होगा। इस अवधि में आपकी किस्मत पलट सकती है। आप अपनी सूझबूझ और परिश्रम से असफलता को सफलता में बदल सकते हैं।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए साल 2022 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साल की शुरुआत में आपके जीवन में कुछ अच्छे और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। इतना ही नहीं आपको पैसों से जुड़ी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। साल के मध्य में आपको थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे और स्वास्थ्य को लेकर आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। साल के आखिरी महीनों में आपके दांपत्य जीवन में काफी उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता आएगी।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए साल 2022 बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। साल के शुरुआती दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कम प्रयास में आप अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं। इस वर्ष जीवन के हर क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। यदि आपके कामकाज में कोई बाधा आती भी है तो आप पूरी समझदारी और हिम्मत के साथ हर बाधा को पार करने में सफल रहेंगे। दूसरी ओर आपकी निजी जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए साल 2022 कुछ मामलों में बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह साल कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको काफी कड़े संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। साल के मध्य में आपके वैवाहिक जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए नवंबर के बाद विवाह का योग बन रहा है। कुल मिलाकर इस साल आपके जीवन में कुछ नयापन आ सकता है।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2022 मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आ सकती है। साल के शुरुआती महीनों में आर्थिक तंगी झेलने के बाद सितंबर के महीने में आपको कुछ राहत मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो इस साल आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको इन अवसरों को भुनाने की जरूरत है। आलस्य का त्याग करें और पूरी उर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ें। रोमांटिक लाइफ में आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े झंझट से आपको बचने की जरूरत है।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

साल 2022 की शुरुआत आपके लिए ठीक-ठाक रहेगी। इस दौरान पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल हो सकता है और आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी शिक्षा में आ रही हर छोटी बड़ी बाधा दूर होगी और आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण इस अवधि में आपकी मानसिक चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। लव लाइफ और मैरिड लाइफ में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी वाणी में काफी कड़वाहट भी रहेगी। साल के अंत में कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के जीवन में इस वर्ष कई चुनौतियां आ सकती है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आप पूरी हिम्मत से काम लेंगे। शनिदेव की कृपा से आप लके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आपको इस अवधि में थोड़ा अधिक सजग रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी छोटी समस्या को भी आप अनदेखा करने की भूल न करें। इसके अलावा इस वर्ष आपको पैसों को लेकर भी ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। परिजनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने के लिए आपको उनको पर्याप्त समय देने की जरूरत है। यदि घर में कोई समस्या होती भी है तो आप शांति से उसे सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आपको कई यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। वहीं अविवाहित जातकों के लिए भी विवाह का योग बन रहा है। मई तक आपको अपनी सेहत को लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। सेहत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष आप आसानी से धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे।

Vrushchik Rashi Tarot Card 2022: वृश्चिक राशि 2022 कैसा रहेगा |Scorpius 2022 Tarot Reading | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। साल के शुरुआत में आपको किसी पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है लेकिन आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप आर्थिक तंगी से दूर रहें। इस वर्ष आपको विदेश यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। हालांकि आपको कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। इस वर्ष सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी।

English summary

Varshik Rashifal 2022- Yearly Rashifal 2022, Yearly Horoscope Predictions in Hindi

2022। Yearly Horoscope 2022 Predictions, Varshik Rashifal: Check out your horoscope 2022 forecast all 12 zodiac signs in Hindi. Read on.
Desktop Bottom Promotion