For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वास्तु राशिफल 2021: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

|

दोस्तों अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा, क्षेत्र आदि का सही आंकलन करते हैं तो हमें जीवन की कई बड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस प्राचीन विज्ञान की मदद से हम अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। यहां हम आपके लिए वास्तु राशिफल 2021 लेकर आए हैं। हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए यह नया साल कैसे परिणाम देने वाला रहेगा। साथ ही हम आपको वास्तु के कुछ उपाय भी बताएंगे जिससे आप अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आईए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वास्तु शास्त्र के अनुसार साल 2021 मेष राशि वालों के लिए सामानय से बेहतर रहेगा। पिछले वर्ष यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह गया था तो इस वर्ष उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से आप दूर रहेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आपकी सेहत की बात की जाए तो खान पान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वास्तु उपाय: आप पेड़ पौधे लगाने पर अधिक ध्यान दें। रोजाना पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2021 बहुत ही शुभ रहने वाला है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस वर्ष आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में इस वर्ष कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाइयों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। इस साल प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मसला भी सुलझ सकता है। प्रेम विवाह करने वाले जातकों की भी इस साल इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो आप अपनी कार्यकुशलता से अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको किडनी से जुड़ा कोई रोग है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

वास्तु उपाय: तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उनकी पूजा करें।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए साल 2021 कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की तो इस वर्ष घर में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। वहीं जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये पूरा साल बहुत ही व्यस्त और भागदौड़ भरा रहने वाला है। पैसों की बात करें तो आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो घरेलू कलह और काम की चिंता आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।

वास्तु के उपाय: नमक वाले पानी से घर में पोछा लगाएं।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वास्तु शास्त्र के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए साल 2021 बेहद मनोरंजक रहने वाला है। इस वर्ष आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ भी आप पर्याप्त समय बिता पाएंगे। पैसे को लेकर चल रहा आपका कोई बड़ा प्रयास भी सफल हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह वर्ष पिछले साल के मुकाबले आपके लिए बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। प्रेम में समर्पित जातकों को अपने पार्टनर की ओर से विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। साल के मध्य में आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

वास्तु के उपाय: घर में दौड़ते हुए घोड़ों का चित्र लगाएं।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष कुछ मामलों में अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। वास्तु के अनुसार इस अवधि में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज की बात करें तो इस वर्ष आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं जिसका उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर और वेतन में वृद्धि मिलने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो आपकी कठोर वाणी घर में कलह की वजह बन सकती है। बेहतर होगा बातचीत के दौरान आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

वास्तु उपाय: घर में अनार का पेड़ लगाना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर साल 2021 आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। कामकाज की बात करें तो आप अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस वर्ष आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप 50 वर्ष के ऊपर के हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

वास्तु उपाय: केले और नीम के वृक्ष की पूजा करें।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए साल 2021 ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। हालांकि अति उत्साहित होकर आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। हालांकि आपके बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पैसों के मामले में यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी शिकायत हो सकती है।

वास्तु उपाय: घर के दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब लगाएं।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वास्तु शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2021 की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। इस अवधि में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी कोई परेशानी भी दूर हो सकती है जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कारोबारियों को भी लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मन मनमुटाव हो जाता है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

वास्तु उपाय: पीपल का वृक्ष लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वास्तु शास्त्र के अनुसार पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि घर में कोई विवाद चल रहा है तो इस वर्ष उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने का प्रयास करें। अहंकार और टकराव आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस वर्ष छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। आपका मोटापा किसी गंभीर बीमारी की वजह बन सकता है।

वास्तु उपाय: घर में लाफिंग बुद्धा का स्टेचू रखें।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह वर्ष मकर राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। वास्तु शास्त्र के अनुसार साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कुछ बड़े आर्थिक फायदे हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस वर्ष की मेहनत रंग ला सकती है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो इस वर्ष उनके विवाह का योग बन रहा है।

वास्तु उपाय: घर में विंड चाइम्स लगाएं।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए साल 2021 मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो आप जितना कठोर परिश्रम करेंगे उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। नौकरीपेशा हो या व्यापारी, आपको कुछ चुनौतियों का सामना इस वर्ष करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में अधिकांश समय तनाव रहेगा। इस साल पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको किसी पुराने कर्जे से मुक्ति भी मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी।

वास्तु उपाय: घर के ईशान कोण में देवी देवताओं की मूर्ति या चित्र की पूजा करें।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए साल 2021 बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस वर्ष आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपकी कई बड़ी समस्याओं का समाधान होने की प्रबल संभावना है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं तो इस वर्ष आपके अपने घर का सपना भी पूरा होने के आसार हैं। कुलमिलाकर यह पूरा साल आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहने वाला है।

वास्तु उपाय: रोजाना घर में नमक वाले पानी से पौछा लगाएं।

English summary

Vastu Shastra Predictions 2021: Vastu Remedies As Per Zodiac Signs in Hindi

Vastu 2021 Predictions reveal how the year 2021 turns out for the natives of all 12 zodiac signs as per Vastu Shastra in Hindi.
Desktop Bottom Promotion