Just In
- 47 min ago
30 June Horoscope: नौकरी, व्यापार में आज इन राशियों को होगा लाभ
- 24 hrs ago
29 June Horoscope: ये 3 राशियां हो सकती हैं आज मालामाल, बाकी के राशिवाले जानें अपना भाग्यफल यहां
- 1 day ago
अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं यह खुशबूदार साबुन
- 1 day ago
डिलीवरी के बाद परेशान है टेलबोन के दर्द से, तो ये ट्रिक्स दिलाएंगी आपको आराम
Don't Miss
- News
27 साल में बिना छुट्टी लिए जॉब करने वाले कर्मचारी को मिला बड़ा तोहफा, लोगों ने दिए 1.50 करोड़ रुपए
- Education
Manabadi TS SSC Result 2022 मनाबाड़ी टीएस एसएससी रिजल्ट 2022 यहां चेक करें
- Movies
अक्षय कुमार ने बहनों को गोलगप्पा खिलाते हुए लॉन्च किया रक्षा बंधन का पहला गाना, बेहद इमोशनल हुए फैन्स
- Finance
काली हल्दी : खोल सकती है किस्मत का ताला, कराती है खूब कमाई
- Automobiles
Hyundai Aura और Accent की हुई टक्कर, क्रैश टेस्ट में हो गया मजबूती का खुलासा
- Travel
देवी सीता के नाम से मशहुर देवीकुलम की पूरी जानकारी
- Technology
Samsung का 6,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन ,आज से हुआ सेल के लिए उपलब्ध
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
Weekly Horoscope (Apr 17-23): इन 5 राशियों के लिए इस हफ्ते खुलेगा खुशियों का पिटारा
आने वाले सात दिनों में आपके जीवन मैं कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको मनचाहा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरीपेशा है तो इस दौरान वर्क लोड कुछ कम रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आप कोई भी कदम न उठाएं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। इस अवधि में आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं जिसके अच्छे नतीजे जल्द आपको देखने को मिलेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे, साथ ही अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने काम से काम रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। तरक्की प्राप्त करने के लिए आप परिश्रम करें और बेवजह की बातों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई सरकारी मामला परेशान कर सकता है। आपका बनता हुआ काम अचानक बिगड़ने से आपका आर्थिक नुकसान संभव है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो इस दौरान आप किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। इस दौरान आप अपने सहकर्मियों को कड़ी टक्कर देंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। अचानक आपका कोई काम बीच में अटकने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको परिजनों के लिए भी समय निकालने की जरूरत है, विशेष रूप से हो सके तो इस अवधि में माता-पिता के साथ आप ज्यादा समय बिताएं। भावनात्मक रूप से उन्हें आपकी जरूरत है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। इस दौरान यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो उसे जल्द से जल्द वापस प्राप्त करने का प्रयास करें, नहीं तो आपका धन अटक सकता है। यदि आपको किडनी में स्टोन आदि की समस्या है तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी होगी। इस दौरान ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा इस अवधि में आप कोई परोपकारी कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इस दौरान जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस दौरान अधीनस्थो की ओर से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। हो सकता है तय समय पर आपका काम भी पूरा हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ होगा। इस दौरान आपके कामकाज में तेजी आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। दूसरों का गुस्सा अपनों पर निकालने से बचें। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज का दबाव आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपकी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आपको मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है इस अवधि में आप पर कार्यभार अधिक रहे, लेकिन आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से सभी काम सही समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है, खासतौर पर माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप शादीशुदा है तो आप अपने जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो इस दौरान किसी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 17
शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहे हैं और खुद पर विश्वास रखें। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। व्यापारियों को इस दौरान कोई भी फैसला अपने करीबियों से सलाह लेकर लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए इस दौरान आप कुछ बड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है इसका लाभ आपको आने वाले दिनों में हो। घर का वातावरण इस दौरान ठीक रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में प्यार और मिठास बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको सभी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए ठीक रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा गया है तो उनकी मदद से आपका काम बड़ी सरलता से पूरा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेगा। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी छोटी छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस अवधि में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों और मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आपके कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस दौरान भागदौड़ अधिक रहेगी, इसलिए आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं आपको अतिरिक्त धन कमाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को इस अवधि में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को सोच समझकर कोई भी डील करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस अवधि में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे, साथ ही बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर कर सकते हैं। जीवनसाथी के लापरवाह रवैया के कारण कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आपके बीच खटास बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस दौरान आप ज्यादा क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 28
शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इस दौरान माता की ओर से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा पिता के साथ भी आपका रिश्ता बेहतर होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है हो सकता है आप पर एक नहीं कई जिम्मेदारियां हो। आपको उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। सेहत में सुधार के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा रेस्ट करेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में धन हानि हो सकती है। इसके अलावा आप पर कर्ज का दबाव भी बढ़ने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आने वाले दिनों में आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। परिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ कठिन देने वाला है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। घर में में वाद विवाद होने के भी आसार हैं। इतना ही नहीं घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में आपको सेहत से जुड़ी परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों के लिए इस दौरान तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है, विशेष रूप से यदि आपका काम डेयरी, प्रिंटिंग, स्टेशनरी, किराना आदि से जुड़ा हुआ है तो इस हफ्ते आपको डबल फायदा हो सकता है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ यह सप्ताह बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। इस दौरान आपको किसी घरेलू चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार