For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अगस्त: यह पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां

|

अपने सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आप आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। तो आइए देखते हैं आने वाला सप्ताह आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप हर मुश्किल का सामना पूरी दृढ़ता के साथ करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आलस्य और काम चोरी से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को नई डील करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपने व्यवहार का खास ध्यान रखें। इस अवधि में बेवजह के क्रोध से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही आपके रिश्ते में भी कड़वाहट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर इस दौरान माता या पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा जो आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपको आगे बढ़ने का कोई मौका भी मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। हफ्ते की शुरुआत में आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको सौम्य व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने के आसार है। बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर कर लें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो इस सप्ताह आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। कर्मचारियों के साथ आप अपना व्यवहार अच्छा रखें अन्यथा बेवजह के टकराव और वाद-विवाद से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपका अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आप परिवार पर भी पर्याप्त ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको इस दौरान कोई समस्या होती है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। अगर आपने कर्ज लिया हुआ है तो उसे चुकाने का यही उपयुक्त समय है। इसके अलावा आपको नए कर्ज लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद गहरा हो सकता है। इस दौरान यह आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने के आसार है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे और मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को इस अवधि में संभल कर रहने की जरूरत है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको बालों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस हफ्ते आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर काफी परेशान रहेंगे। इस दौरान मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को इस अवधि में कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है और आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही भागदौड़ भरा रहेगा। इस दौरान आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। आपको अपने इस परिश्रम का उचित फल जरुर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस दौरान घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों को लेकर इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको क्रोध तनाव से बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को एक और मौका दें। अपने बीच की कड़वाहट को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करें। आपको अपने व्यवहार में भी नरमी लाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन के साथ-साथ आपको अपने कैरियर पर भी फोकस करने की जरूरत है। लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपके लिए बड़े लाभ का योग बन रहा है। इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से इस विषय पर बात करने के लिए यह समय उपयुक्त है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं और इस अवधि में निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको सोच समझ कर अपना निर्णय लेने की जरूरत है। अपने करीबी या अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही आप इस और अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो बेहतर होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहने के आसार है। आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में बॉस आप के काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपकी तरक्की भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है खासतौर पर बड़े आपके व्यवहार से दुखी रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे को फिर से समझने की कोशिश करनी होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान हाथों या पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस अवधि में पूजा पाठ में आपका विशेष ध्यान लगेगा। इस दौरान आप धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप स्वयं को तनाव मुक्त पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। इस दौरान बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपको काम के प्रति जरा भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। अपने बॉस का दिल जीतने का प्रयास करें ताकि जल्द से जल्द आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सके। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में हाथ में आया हुआ मुनाफा निकल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस अवधि में घर का माहौल काफी प्रफुल्लित रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही छोटे सदस्यों के साथ तालमेल और बेहतर होगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर छोटे-मोटे तनाव को अलग रखें तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस अवधि में काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं और आपके प्रमोशन में कोई बाधा आ रही है तो इस दौरान आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको उचित समय और इंतजार करने की जरूरत है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो इस दौरान उनकी सलाह से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आप के बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातक की कड़ी मेहनत रंग लाएगी। इस अवधि में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपके कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर में वाद विवाद होने की आशंका है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य होता नजर आएगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपकी संतान छोटी है तो उनकी शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला इस दौरान आप ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें। बासी भोजन के प्रयोग से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा लाभ उठाएं। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करें। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी इस दौरान रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। कपड़ों की व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। इस दौरान आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। इसके अलावा आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में घर का वातावरण ठीक रहेगा। माता को स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप साफ सफाई का ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 35

शुभ दिन: सोमवार

01 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते कामकाज के मोर्चे पर आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम का दबाव आपका तनाव बढ़ा सकता है। आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपको मुश्किल में डाल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि आप किसी नए कारोबार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं इसके लिए यह समय अनुकूल है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। आपको अपने बच्चों के साथ सौम्य व्यवहार करने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आमदनी का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

English summary

Weekly Rashifal For August 1 to August 7, 2021

What does your weekly horoscope August 1 - August 7, 2021 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion