For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( August 21-August 27): सेहत को लेकर इस हफ्ते ये राशियां रहें सावधान

|

इस हफ्ते किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और खुलेगा किसकी किस्मत का ताला, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि के जातकों को इस अवधि में वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा बॉस आपको नई जिम्मेदारियां भी सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते की योजना पहले ही बना लें। व्यापार से जुड़े जातकों को काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। झूठ का सहारा लेने से बचें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपने लिए समय निकालने की आवश्यकता है ताकि आप आराम पर ध्यान दे पाएं। लगातार काम करने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपको किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। आपके अपने आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस अवधि में आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो वे आपसे वापस भी ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस दौरान आपके किसी कार्य में पैसों की कमी की वजह से बाधा आ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में आप कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों और बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट आपको परेशान कर सकती है। सप्ताह के अंत में आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहना होगा अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं, साथ ही आपकी छवि पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। इस दौरान आप कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस दौरान आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद कामकाज को अलग रखकर आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। यदि पिता के साथ किसी कारणवश रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो इस अवधि में आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। आपके पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस दौरान आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत तक आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। वहीं इस दौरान आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के हाथ अच्छे अवसर लग सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बनाकर रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से आपको बचने की आवश्यकता है। इस अवधि में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें, साथ ही उन्हें तनाव से भी दूर रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है, नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने के भी आसार है। सेहत में गिरावट आ सकती है। तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। यदि लंबे समय से आप जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको आए का नया स्त्रोत मिलने की भी प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरी बदलने के लिए विचार कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारियों को भी लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। इस दौरान घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का गलत रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा देगा। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। यदि आपने कर्ज लिया है तो इस अवधि में उसे चुकाने का दबाव काफी बढ़ सकता है। कामकाज का तनाव और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत काफी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही आपको किसी बड़ी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही आपके कामकाज में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक मोर्चे पर यह समय खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छा मौका मिल सकता है। सेहत में सुधार आएगा। आप काफी फुर्तीले और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। आप शांत दिमाग से मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन इसके बाद का समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवधि में आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छे अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आप बड़े ग्राहकों के साथ डील कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पुराना कोई रोग उभरने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी और अगर आप पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए उन्नति का समय चल रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेंगे। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आ सकती है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस अवधि में आप अपने वैवाहिक जीवन पर भी पूरा ध्यान दे पाएंगे। आपको अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस होगा। पैसों के मामले में यह समय ठीक-ठाक रहने के आसार है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको घुटनों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आपको कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आप सम्मान से पेश आएं और उनकी सलाह अनुसार ही चलें। बेवजह का अहंकार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के आसार हैं। आपको एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप अपने काम से उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: गुरुवार

English summary

Weekly Rashifal For August 21 to August 27, 2022

What does your weekly horoscope August 21 to August 27,2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion