For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( August 28- September 3): इन 4 राशियों के जीवन में मचेगी इस हफ्ते से हलचल

|

यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किन राशि वालों की बढ़ने वाली है मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना सप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है, विशेष रूप से अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। काम के साथ-साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे। इस अवधि में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी हिम्मत और सूझबूझ से हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अपनों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों में कटौती करने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:5

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे, साथ ही आपको अपने मन की बात शेयर करने का भी मौका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। इस दौरान आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आप किसी प्रेजेंटेशन की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रखनी चाहिए। आपकी इस मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक इस अवधि में कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको भविष्य में मिले। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। पैसा कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आपको ज्यादा तला, भुना, मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:2

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत तक आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। इस दौरान आपके सभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आप अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें और उन्हें नजरअंदाज करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको काम से जुड़ी सलाह देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित होगा। सप्ताह के अंत में आपके हाथ बढ़िया मुनाफा लगने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:9

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि इस अवधि में आप लंबी यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है, नहीं तो उनके गुम या चोरी होने के आसार हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा, साथ ही पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह समय मिलाजुला रहने के आसार है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस अवधि में आपको पैसों से जुड़ी चिंता सता सकती है। हो सकता है पैसों की कमी की वजह से आपके कई कार्यों में बाधाएं आएं। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान जरूर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने के आसार हैं। आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उन्हें काफी प्रभावित करेगी। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिले। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:10

शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको काफी परेशान कर सकता है। इस अवधि में आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभदायक रहेगा विशेष रुप से अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सप्ताह के अंत में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:15

शुभ दिन:मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा आपको टीम वर्क पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आप मिलजुल कर काम करेंगे तो इसमें फायदा आपका ही है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपको कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसका दबाव भी बढ़ने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक:24

शुभ दिन: शुक्रवार

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ आपको सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। जरा सी चूक आपकी छवि खराब कर सकती है। इसके अलावा इसका पूरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। हालांकि आप हर मुश्किल का सामना करेंगे और अंत में जीत आपकी ही होगी। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको उनके साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। उनकी सलाह से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गुस्से और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए, साथ ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। यदि आप आमदनी से अधिक खर्च करेंगे तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा बचत करने का प्रयास करें। परिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। इस अवधि में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सेहत में सुधार आने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके लिए काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत थकान बनी रहेगी, लेकिन इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी है तो इस दौरान आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके काम में रफ्तार आएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान आपको आपके मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी दिया जा सकता है। आपके लिए यह बेहद सुनहरा मौका होगा। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। हो सकता है इस दौरान आपकी सेहत भी कुछ कमजोर रहे। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है और आपका बजट असंतुलित होने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:18

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर पूजा पाठ हवन आदि का भी आयोजन करा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि बॉस ने आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आपसे लापरवाही होती है तो आपकी तरक्की भी रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको कोई बड़ी डील करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में आप काफी फुर्तीले और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:6

शुभ दिन: मंगलवार

English summary

Weekly Rashifal For August 28 to September 3, 2022

What does your weekly horoscope August 28 to September 3,2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, August 27, 2022, 15:34 [IST]
Desktop Bottom Promotion