For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (Dec 12-Dec 18): इन 3 राशियों को मिलेगा इस हफ्ते भाग्य का साथ

|

vअपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानें अपने पूरे हफ्ते का हाल। तो आइए देखते हैं आने वाले सात दिनों में कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी हैं तो यह सब आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। आप झगड़े झंझट से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके कारोबार में घाटा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। इस दौरान आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले यह सप्ताह खर्चीला रहने के आसार है। सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा घरेलू खर्चा हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर परिवार में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। इस अवधि में आपके घर में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इस दौरान आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाले है। हालांकि इसके बाद का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान काम का बोझ कुछ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से किसी भी बड़े बदलाव के लिए यह समय ठीक नहीं है। सेहत को लेकर आप ज्यादा लापरवाही न करें। यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो इस दौरान आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने ने आसार है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं, ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना हर कदम आगे बढ़ाना होगा। साथ ही पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो यह समय आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, खासतौर पर अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस दौरान आप अपनी नौकरी को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। इसके अलावा सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ इस दौरान दूरियां बढ़ सकती है। अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा आपके मुश्किल और बढ़ती सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। यदि घर में कोई कोई बुजुर्ग सदस्य है उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। साथ ही दवाइयों और डॉक्टरों पर आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच तालमेल की कमी देखने को मिलेगी। अपनों के बीच मनमुटाव भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको आलस्य का त्याग कर अपने सभी कार्यों को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में आपको पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहना होगा। सेहत की बात करें तो यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस दौरान आप ज्यादा चिंता और तनाव न लें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाले हैं, खासतौर पर अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आपको और कठिन परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय रहने के आसार है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो इस अवधि में आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी और आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा और आप अपने बीच के सारे गिले-शिकवे दूर करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आप स्वयं को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का ध्यान रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इस दौरान आपके मार्ग में बड़ी बाधाएं आ सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप उधार और कर्ज लेने से भी बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको दांतों से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारी इस दौरान कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं जिसका उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक, लेदर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल उच्च पद की प्राप्ति में मिल सकता है। इस दौरान दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि किसी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान सारी गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आप पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आप से छोटी-छोटी गलतियां भी हो सकती है जिसके कारण उच्च अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से आप अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। इस दौरान घर में झगड़े हो सकते हैं। पैसों को लेकर घर के बड़ों के साथ तनाव संभव है। अगर आप शादीशुदा है तो अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी आप समय निकालें। सेहत की बात करें तो इस समय आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 44

शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। इस अवधि में यदि काम का बोझ अधिक रहता है तो आप उससे घबराने की जगह जमकर मेहनत करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस अवधि में आपको लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। बड़े भाइयों और बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। अपने प्रिय के साथ आपको यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही रोमांटिक रहने वाली है। पैसों की अच्छी रहेगी। हालांकि आपके खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो इस अवधि में कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आपको कुछ नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना ही अच्छा फल मिलेगा। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उन्नति कारक रहने के आसार हैं। इस दौरान कम परिश्रम में आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की कमी दूर होगी और आपकी सारी चिंताओं का भी अंत होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा, खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा आप स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं इस अवधि में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी यह सप्ताह को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पैसों की कमी के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

09 December 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह के लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न न नज़र आएंगे और जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आपको किसी पुराने कानूनी मामले से भी छुटकारा मिल सकता है। आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने के आसार है। इस दौरान पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आप बिना सोचे समझे खर्च न करें तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शुक्रवार

English summary

Weekly Rashifal 12th December to 18th December 2021 Horoscope in Hindi

What does your weekly horoscope December 12 - December 18, 2021 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion