For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (Dec 26-Jan 1): जानें कैसा रहेगा साल 2021 का आखिरी सप्ताह

|

साल 2021 का यह आखिरी सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी अड़चन आ सकती है। साथ ही आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में काम का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ सकता है। व्यापारियों को इस दौरान छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है जिसके कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। साथ ही काम का दबाव भी बढ़ने के आसार हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। सप्ताह के अंत में आपका पैसा चोरी या गुम हो सकता है। इसके अलावा निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। अविश्वास, अहंकार और टकराव व्यापार में नुकसान के कारण बन सकते हैं। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो इस दौरान लाभ कमाने के आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। जल्द ही आपके विदेश यात्रा की इच्छा भी पूरी होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान पैसों से जुड़ी कोई बड़ी तकलीफ नहीं होगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। इस अवधि में आप अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के बड़ों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखें। हो सके तो उनके साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। इस दौरान अधिकांश समय आपके बीच मनमुटाव रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ खर्चीले रहने वाले हैं। हालांकि इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित होगा। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इससे आपका बजट असंतुलित हो सकता है। विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला इस दौरान उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा बॉस भी आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। इस दौरान आप कुछ जोखिम भरे व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको कोई पुराना शरीर का दर्द परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस दौरान आपके मार्ग में कुछ बड़ी अड़चने आ सकती हैं। इसके अलावा पैसों को लेकर भी आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं। इसके अलावा पैसों के लेन देन में पूरी पारदर्शिता रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह से कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान वर्क लोड कुछ कम रहने के आसार हैं। हालांकि आपको मेहनत करते रहना होगा। अपने प्रयासों में किसी भी तरह की कमी न आने दें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होंगे। इस दौरान आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपका कोई बड़ा खर्च होने से बजट असंतुलित हो सकता है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। डायबिटीज के रोगियों को अपने खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप तनाव या दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका दबाव कम होगा और आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। दफ्तर में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस दौरान आपकी कड़ी मेहनत सफल हो सकती है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द ही आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय मिलाजुला रहने वाला है। परिजनों को भी पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आपको बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस दौरान घरेलू कलह कुछ बढ़ता नजर आ रहा है जिससे मन अशांत रहेगा और आपको एक अज्ञात भय सता सकता है। आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। इस अवधि में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी समय न मिले। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी नई डील न करने की सलाह दी जाती है। इस हफ्ते आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस दौरान आप कोई छोटा मोटा निवेश कर सकते हैं। इस दौरान काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। इस अवधि में आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के गुड बुक्स में आने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। चापलूसी आदि से आपका काम नहीं बनेगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। इस दौरान घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। इसके अलावा जीवनसाथी का भी सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपके प्रिय की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। सेहत की बात करें तो इस दौरान आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। हो सके तो आप कुछ दिन काम को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें या फिर दोस्तों के साथ समय बिताएं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते परिजनों के साथ आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी कारणवश मन कुछ उदास रहेगा और आप काफी चिंतित रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने की आपकी आदत के कारण इस दौरान आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यर्थ की चीजों में समय नष्ट न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। इस दौरान घर के कुछ सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने बड़े बुजुर्गों के साथ सम्मान से पेश आएं। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक पैसे के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। सेहत को लेकर इस दौरान आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। तनावमुक्त रहने का प्रयास करें। साथ ही अपने खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आपके किसी कार्य में कोई सरकारी अड़चन आ रही है तो आपको बहुत ही सोच समझकर काम लेने की सलाह दी जाती है, व्यर्थ के वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर फोकस करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जल्दबाजी में नौकरी बदलने का विचार आप त्याग दें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस अवधि में आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। इस अवधि में घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन इस दौरान आपको संतुलन बनाकर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण इस अवधि में काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। यदि घर में छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो इस दौरान उनके लिए बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। इस अवधि में सुख सुविधाओं की चीजों में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस अवधि में आपको अपनी वाणी का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी तीखी बोली आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का ध्यान रखें। दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। इस अवधि में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। बेहतर होगा आप कोई भी काम पूरा करने में ज्यादा आनाकानी न करें। आपकी यह मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं सोने चांदी का काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। बड़े भाई के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। सप्ताह के अंत में माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो इस दौरान आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों को लेकर आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। बात जब अपनों की हो तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की जरूरत है। पैसों के मामले में सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ से धन कमाने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को इस हफ्ते कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने के आसार हैं। छोटे-छोटे कई आर्थिक फायदे आपको हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यह समय आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकांश समय आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: सोमवार

English summary

Weekly Rashifal For December 26, 2021 to January 1, 2022

What does your weekly horoscope December 26 - January 1, 2021 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion