For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (Dec 5-Dec 11): इस हफ्ते ये राशियां रहें संभलकर

|

इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल? बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं जिससे आप राहत की सांस लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी इस अवधि में मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को कोई नई डील करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इसके अलावा भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलअंदाजी न करने दें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो इस दौरान अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस सप्ताह निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आप अपनी ओर से जमकर प्रयास करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और परिजनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। माता-पिता की भावनाओं का आदर करें और घर के छोटे सदस्यों के साथ नरमी से पेश आएं। कामकाज की बात करें तो इस अवधि में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक प्रयास चल रहा है तो इस अवधि में उसके सफल होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। साथ ही आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। दफ्तर में इस अवधि में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हो सकता है आपको काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़े। यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है, इसलिए आप मेहनत करने में पीछे न हटे और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों को निवेश करने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के कारण इस अवधि में आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। स्वास्थ आपका ठीक रहेगा लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस अवधि में धर्म कर्म की चीजों में आपकी रूचि कुछ बढ़ सकती है। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। इसके अलावा आर्थिक रूप से आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका वाद विवाद होने की आशंका है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। इस दौरान माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। उनकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। करियर को लेकर यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इस हफ्ते आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस हफ्ते आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से खानपान का ख्याल रखें। बाहर की चीजों से परहेज करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में आपका खर्चा काफी बढ़ सकता है। हो सकता है दवाइयों और डॉक्टर पर इस दौरान आपको कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च करने पड़े। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने के आसार है। इस अवधि में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आप ने कोई इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी कठिन रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में पैसों को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को काम चोरी और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। इसके अलावा इस अवधि में आप कर्ज लेने की भी गलती न करें। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके लिए लाभ की स्थिति बन रही है लेकिन आपको कड़ा परिश्रम भी करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते कार्यभार बढ़ने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को सप्ताह के अंत में बड़ा फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है लेकिन आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की भी जरूरत है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो घरेलू और पेशेवर जीवन की कुछ बातें आपका तनाव बढ़ा सकती है । इसका बुरा असर आपकी शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी घरेलू समस्या का समाधान हो सकता है। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अपना विश्वास बढ़ाने का प्रयास करें। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पैसों की बात करें तो इस अवधि में अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि पैसों को लेकर आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो अचानक इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको आए का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आपकी किसी बड़ी आर्थिक समस्या का समाधान भी हो जाए। यदि आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपका प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक को इस अवधि में धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण इस अवधि में कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। अगर आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो झगड़े झंझट और बहसबाजी की जगह आप शांति से अपनी बात रखने का प्रयास करें। मुमकिन है वे आपकी भावनाओं को समझें। सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती हैं। अगर आप अविवाहित हैं और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने परिजनों से इस विषय पर बात करने के लिए समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास को भी तेज करना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरूआत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन मध्य में काम का दबाव बढ़ने से आप कुछ तनाव में रहेंगे। वहीं व्यापारियों को इस दौरान बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो इस दौरान स्किन से जुड़ी कोई समस्या आपको हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने आत्मविश्वास के बल पर आसानी से काम कर पाएंगे। व्यापारियों को उधार से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 42

शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको परिजनों के लिए ज्यादा समय न मिले। निजी और पेशेवर जीवन के बीच आप संतुलन बना कर चलें खासतौर पर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि लंबे समय से आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में आपकी सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

English summary

Weekly Rashifal For December 5 to December 11, 2021

What does your weekly horoscope December 5 - December 11, 2021 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion