For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( July 31-August 6): अगस्त की शुरुआत इन राशियों के लिए रहेगी बेहद खास

|

इस हफ्ते किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव आने के आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है। इस अवधि में आपको अपनी टीम को लीड करने का मौका दिया जा सकता है। यह आपके लिए बेहद सुनहरा मौका होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। छोटे भाई या बहन को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अपनों के साथ जमकर जश्न मनाएंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपने पूरे हफ्ते की बजट पहले ही तैयार कर लें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आपको छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:16

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहने वाला है। वहीं अनाज से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लग सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के आसार है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कर रहे हैं और आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो इस अवधि में आपके बड़ों और गुरुजनों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की तो इस दौरान आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। इससे आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:10

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस अवधि में आपका कामकाज दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा आपको लाभ कमाने का भी अच्छा मौका मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इस अवधि में आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। ऐसी बातों को नजरअंदाज करके आप अपने घर की सुख और शांति बनाए रख सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:5

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पुराना रुका हुआ प्रमोशन आपको मिल सकता है। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे, साथ ही आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित कर सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपकी बिक्री का ग्राफ बढ़ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच बड़ा झगड़ा होने के आसार है। इस दौरान आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आय से अधिक व्यय करने से बचने की जरूरत है। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें। इस अवधि में आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:26

शुभ दिन:रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कपड़ों के व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आपको सप्ताह के अंत तक सफलता मिलने के आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है और आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। हो सकता है आपके कुछ काम अधूरे ही रह जाएं। इस तरह की लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो इस दौरान आपके हाथ निराशा लग सकती है, विशेष रूप से यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपका प्रयास विफल हो सकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपको रोजगार की तलाश है तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे मुनाफे हो सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको परिजनों की ओर से हरी झंडी मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है, विशेष रुप से यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:7

शुभ दिन:शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत ठीक होगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। आपको छोटा-मोटा नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखें। मीठे के सेवन से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:15

शुभ दिन:शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहना होगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें, साथ ही सहकर्मियों पर आप आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और पार्टनर पर आपका भरोसा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस अवधि में आपको माता पिता की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। इस दौरान आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:19

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ बॉस की भी नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आप गलतियां करते हैं तो हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए या फिर आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके हाथ आया कोई आर्डर निकल सकता है और आपका बड़ा आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने का प्रयास करें। अपनों को शिकायत का मौका न दें। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। ऐसे में आपके बीच खटास आ सकती है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इस दौरान आपको पैसों के लेनदेन से बचने की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:14

शुभ दिन:गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो इस अवधि में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस अवधि में सब कुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपने बड़ों के साथ आप सम्मान से पेश आएं और छोटों के साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती करने से बचें। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका तनाव भी बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:37

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इसके अलावा आप पर कर्ज का बोझ बढ़ने के भी आसार हैं। इस तरह की गलती भविष्य में आपको मुसीबत में डाल सकती है। अगर आप विद्यार्थी है तो पढ़ाई लिखाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह के लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान लंबित कार्यों का बोझ कम हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। यदि आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ दिन: मंगलवार

29 July 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, खासतौर पर पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपके अपनों को आपसे दूर कर सकता है। इस दौरान काम में आपका अधिक मन नहीं लगेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो लापरवाही के कारण आपका नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:2

शुभ दिन: बुधवार

English summary

Weekly Rashifal For July 31 to August 6, 2022

What does your weekly horoscope July 31 to August 6, 2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion