For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (Mar 27-Apr 2): मार्च का अंत इन राशियों को दे जाएगा ढेर सारी खुशियां

|

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें और अपनी असफलताओं को सफलता में बदलें। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस हफ्ते आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की सलाह दी जाती है। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपके मार्ग में छोटी-छोटी कई बाधाएं आ सकती है। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस दौरान कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। इस अवधि में आपको परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा, साथ ही विपरीत परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए मिलेजुले रहने के आसार हैं। खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें। यादो पहले से ही आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस दौरान आपको अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। बात को ज्यादा बढ़ाने से बचें अन्यथा झगड़े झंझट से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आपके बीच के तनाव का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आपको पार्टनर से मिलने जुलने के अवसर कम ही प्राप्त होंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारियां कर रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। दूसरी ओर छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। इस अवधि में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

परिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में अपनों का साथ पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। माता का स्नेह और समर्थन मिलने से आप बड़ी सी बड़ी चुनौतियों का सामना भी आसानी से कर पाएंगे। इस दौरान माता के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं और इस दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है तो आप उसे बहुत ही ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप से छोटी सी भी गलती होती है तो बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। मीडिया से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आपको लंबी यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

केवल खयाली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहे हैं और पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें, आपका परिश्रम जरूर सफल होगा। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती है। इस दौरान आपको अपने करीबियों का भी पूरा समर्थन मिलेगा। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में स्थितियां नकारात्मक बन रही हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। इस दौरान पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं माता का भावनात्मक समर्थन आपको मिल सकता है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने घर के वातावरण को प्रफुल्लित बनाए रखने के लिए आपको अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना होगा। आपको उन्हें महसूस कराने की जरूरत है कि वह आपके लिए कितने मायने रखते हैं। बेहतर होगा इस अवधि में आप छोटी सी यात्रा की भी योजना बनाएं। एक दूसरे के साथ आप जितना ज्यादा समय बिताएंगे आपके रिश्ते उतने मजबूत होंगे। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। इस अवधि में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आप कुछ बड़े व्यवसाई निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम आपको आने वाले दिनों में मिले। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। इस अवधि में आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा सप्ताह के मध्य में आपका धन चोरी या गुम होने के भी आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेटाइम भोजन करने से बचें। आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस हफ्ते काम का दबाव आपको कुछ परेशान कर सकता है। नौकरी हो या व्यापार लंबित कार्यों को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको कड़ा परिश्रम भी करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आने वाले दिनों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस दौरान आपको काम से जुड़ी यात्रा पर भी जाना पड़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ यह समय कुछ ठीक नहीं गुजरेगा। इस अवधि में आपके बीच अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा सारी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। चुप रहने से गलतफहमियां और बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ खर्चीली रहने वाले हैं। हालांकि इसके बाद परिस्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिनका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को इस अवधि में अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है विशेष रूप से यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। आपको अपनी ओर से मेहनत करते रहने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभदायक रहने वाला है। कम प्रयास में आप अच्छा फायदा कमा सकते हैं। इस दौरान आप किसी नए कार्य में भी अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। हालांकि शौक मौज पर ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि आपकी संतान छोटी है तो आपको उनकी शिक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। इस अवधि में आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। यदि आपका काम लोहे फर्नीचर प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा हुआ है तो इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस दौरान पिता के सहयोग से आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह के मध्य में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान काम में आपका अधिक मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएं। इसके अलावा आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है वे आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद खर्चीली रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने घर के बड़ों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। यदि इस अवधि में वे आप से जुड़ा कोई फैसला लेते हैं तो आपको उनके लिए गए निर्णय का आदर करना चाहिए। जीवनसाथी पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका गलत रवैया आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने खर्चों के लिस्ट बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। छोटी मोटी दिक्कतें लगी रहेंगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो इस दौरान आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके काम में रफ्तार आएगी, साथ ही आपको काफी कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है। इस अवधि में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहेगा। वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारियों को इस दौरान जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बड़ा निवेश करने वाले हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान आपके घर में किसी पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। इसके अलावा आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपको काफी दुखी कर सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वही इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक, दवाइयों आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। इस अवधि में उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही वे आपके काम से भी संतुष्ट नजर आएंगे। यदि आप उनकी जिम्मेदारियों को तय समय पर सफलतापूर्वक पूरा करते हैं तो आपकी तरक्की पक्की है। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। इस अवधि में भाई बहनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको उनके साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

बड़ी खुशियों के लिए आप छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज न करें। आने वाले कल की चिंता में आप अपना आज नष्ट करने से बचें। इस दौरान आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी परेशानी में है तो आप अपने मन की बात खुलकर अपनों से साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। सहकर्मियों के बीच आप की स्थिति मजबूत हो सकती है। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास सफल होने के आसार हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि आप नया वाहन, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो सप्ताह का अंत इसके लिए उचित रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा। नकारात्मक

विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 24

शुभ दिन: सोमवार

English summary

Weekly Rashifal For March 27 to April 2, 2022

What does your weekly horoscope March 27 - April 2, 2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, March 26, 2022, 16:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion