For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (May 29-Jun 4): इन राशियों के लिए जून का पहला हफ्ता रहेगा कुछ खास

|

अगर आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जाकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपका तनाव बढ़ा सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में आपको संतुलित रहकर अपना काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा, साथ ही आपसे गलतियां भी हो सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को इस हफ्ते काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, खासतौर पर बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपको अपनों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। हो सकता है आपका आर्थिक प्रयास विफल हो जाए, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आप नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, खासतौर पर यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इस दौरान आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो इस अवधि में उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के आसार हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, खासतौर पर यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो ज्यादा चिंता करने से बचें और आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरूआत चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। व्यापार विस्तार में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपकी योजनाएं आगे बढ़ेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बॉस के गुड बुक्स में आने के लिए आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आप अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपको उतनी जल्दी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस दौरान आप अपने प्रिय के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लापरवाही इसी किसी रोग का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार है। इस अवधि में आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे जिनके अच्छे नतीजे भी आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि आपको कोई कठिन कार्य मिलता है तो उनकी मदद से आप सही समय पर सफलतापूर्वक अपना काम पूरा कर पाएंगे। आपकी वेतन से जुड़ी समस्या का भी समाधान होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस दौरान आपको माता या पिता की ओर से लाभ भी हो सकता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। यदि पहले से आपको कोई बीमारी है तो आपको खुद का ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। इस अवधि में आपको छोटा मोटा निवेश करने का मौका मिल सकता है। आप कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचें, साथ ही आपको बदलावों से भी बचने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों का वर्क लोड कुछ कम हो सकता है। इस दौरान आप पर से लंबित कार्यों का बोझ घट सकता है और आपको कुछ नया सीखने को मिलता है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान घर में पैसों से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपकी सेहत पर भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस दौरान कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं तो इस अवधि में आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सेहत में सुधार आ सकता है, लेकिन आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आपको धैर्य का परिचय देने की जरूरत है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से काफी मुश्किल हो सकती है। इस अवधि में आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की बात करें तो पुराने किसी कर्ज का दबाव आप पर बढ़ सकता है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कमजोर रहेगा। थकान और तनाव बढ़ने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों पर इस दौरान काम का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको काम के बीच बीच में खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार करना चाहते हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपकी योजना कुछ आगे बढ़े। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही आपकी कोई अटकी हुई डील भी पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने से सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह कुछ विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरी के दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। एक बार फिर आपके बीच दूरियां कम होंगी और एक दूसरे को समझने का आपको फिर से मौका मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान आप उनके साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि इस अवधि में आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो आने वाले दिनों में उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस अवधि में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: मंगलवार

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, साथ ही आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। इस दौरान बड़े भाई के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने बच्चों की उपलब्धियों पर आपको काफी गर्व महसूस होगा, साथ ही आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 46

शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की प्राप्त करने के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं इसके लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस अवधि में आपको अपनों की मदद से किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने के आसार है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो इस दौरान मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस दौरान व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान का बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ इस दौरान आप ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपके रिश्तो में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

English summary

Weekly Rashifal For May 29 to June 4, 2022

What does your weekly horoscope May 29 - June 4, 2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, May 28, 2022, 17:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion