For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( September 4- September 10): पैसों के मामले में इस हफ्ते ये राशियां रहेंगी बेहद लकी

|

आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना सप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपके कामकाज में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं जिसके कारण मन परेशान रहेगा। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और सकारात्मक रहें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। इस दौरान आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:11

शुभ दिन:मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस अवधि में आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा, साथ ही घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:30

शुभ दिन:गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि किसी कारणवश आप अपने घर से दूर रहते हैं तो इस अवधि में आपको अपनों के साथ मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। काफी समय बाद आप अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और इस दौरान वे आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों की भी लॉटरी लग सकती है। आपका प्रमोशन होने के साथ आमदनी बढ़ने के लिए आसार हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। इस दौरान परिजनों के साथ आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने प्रिय को समझने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:16

शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने बड़ों से सलाह लेने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातक यदि खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपके प्रिय पर आपको काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत और बच्चों की शिक्षा पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इस अवधि में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में आपके लिए काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:30

शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपनी वाणी का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है, विशेष रूप से बड़ों के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। यदि इस दौरान आप कर्ज या उधार देते हैं तो लंबे समय के लिए आपका धन अटक सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इस दौरान आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। मुमकिन है आपके मार्ग में कुछ बाधाएं भी आएं। नौकरीपेशा जातकों को अपनी काबिलियत साबित करने का अच्छा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में हफ्ते की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस अवधि में अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपको धन लाभ हो सकता है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आम बेवजह की चीजों में नष्ट करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की की जाए तो इस दौरान आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ दिन:रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के कारण आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, साथ ही आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं ही पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके बाद आपके हाथ लाभ कमाने का बढ़िया मौका लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप कड़ा परिश्रम करें आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। छोटे भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवन के उतार-चढ़ाव में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको समय पर अपनी दवाइयां लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा खुद को तरोताजा रखने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी , वाहन या अन्य किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बॉस को भी काफी प्रभावित करेगी। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। इस दौरान घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर रहेंगे। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से प्रमोशन के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को इस हफ्ते लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप कपड़े, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना चांदी आदि से जुड़ा काम करते हैं यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आप उनके साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घर की सजावट में आप कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा सुख सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो घर के बड़ों के साथ इस अवधि में आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। कोई भी फैसला लेने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें, ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। गुस्से और कार से आप के बीच की दूरियां और बढ़ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस नहीं करेंगे तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में अचानक सेहत में गिरावट आने से आपकी योजनाओं में बाधाएं आएंगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:32

शुभ दिन:गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। बेहतर होगा आप आगे भी आप कड़ा परिश्रम करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह औसत रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना होगा। वहीं व्यापारियों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए यह समय उचित है। मुमकिन है आपके रिश्ते को हरी झंडी मिल जाए। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाले हैं। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ दिन:सोमवार

English summary

Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 4 September to 10 September 2022

What does your weekly horoscope September 4 to September 10,2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion