Just In
- 36 min ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 3 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 3 hrs ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
- 4 hrs ago मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस उगते है बाल
Don't Miss
- News धू-धू कर जल रहे पहाड़ के जंगल,5 माह में वनाग्नि की घटनाओं के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे
- Movies sherlyn chopra ने टॉयलेट पेपर से बनाई ड्रेस, लोग बोले- अब सभी को उर्फी जावेद बनना है...
- Travel आजाद भारत का एक रेलवे ट्रैक, जिसपर भारत नहीं आज भी अंग्रेजों का है कब्जा, क्यों?
- Finance Pradhanmantri Shram Yogi Mandhan Yojana: हर महीने मजदूरों को मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन, जानिए पूरा प्रोसेस
- Education Jharkhand JPSC Pre Result 2024: झारखंड जेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी, करें PDF डाउनलोड
- Automobiles चिलचिलाती गर्मी में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को मिला खास हेलमेट, अब और एक्शन में नजर आएगी पुलिस
- Technology भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, कीमत से लेकर जाने सारी जानकारी
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
क्या आपने आज की तारीख पर गौर किया? जानें क्या है इसमें ख़ास
बहुत ही कम ऐसे मौके आते है जब किसी दिन की तारीख विशेष महत्व वाली होती है। आज की तारीख़ यानि 22-02-2022 भी ऐसी ही है। आज की तारीख़ में दोहरा संयोग बन रहा है। यह तारीख़ अंग्रेज़ी तरीके से लिखने पर पेलिनड्रोम और एम्बीग्राम दोनों का उदाहरण है। इसके साथ ही यह तारीख़ मंगलवार के दिन पड़ रही है जिसे अंग्रेज़ी में Tuesday कहा जाता है, और आज की तारीख़ को इसमें 2 की संख्या अधिक होने के कारण इसे two'sday भी कहा जा सकता है।
क्या होती हैं पेलिनड्रोम तारीखें
पेलिनड्रोम तारीखें वे होती हैं जो आगे और पीछे से एक जैसी पढ़ीं जा सकती हैं। 21वीं सदी में केवल 12 तारीख़ें ही हो सकती हैं, जिनमें से एक आज है। पहली ऐसी तारीख़ 10-02-2001 की थी और आखिरी ऐसी 29-02-2092 को होगी। यह तारीखें अंग्रेज़ी पद्धति के अनुसार लिखे जाने पर पेलिनड्रोमिक हैं। आज की डेट 22-02-2022 भी इसी का उदाहरण है।
आज की तारीख है एम्बीग्राम
आज की तारीख़ एम्बीग्राम भी है, अर्थात् इसकी संख्या में ऐसा इल्यूज़न है जिससे यह संख्या रोमन में लिखे जाने पर ऊपर और नीचे से एकदम समान दिखती हैं। यानि 180° घुमाने पर एक जैसी ही दिखाई पड़ती है।
इस दोहरे संयोग के कारण आज की तारीख़ आगे, पीछे, ऊपर और नीचे सभी ओर से एक समान लगती है।
बनाएं इसे यादगार
इस तरह की तारीखों को जीवनभर सहेजने के लिए लोग इस दिन अपने जीवन की ख़ास पलों की प्लानिंग करते हैं। किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए शुभ दिन और मुहूर्त देखा जाता है। मगर अपवाद के रूप में लोग इस तरह की तारीखों को अपने विवाह, गृह प्रवेश या किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए चुनते हैं। आप भी इस दिन के लिए कुछ स्पेशल योजना बना सकते हैं।