For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हफ्ते के किस दिन जन्मे हैं आप, जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी

|
Personality: Birth Weekday | हफ्ते के किस दिन जन्मे हैं आप? जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी | Boldsky

ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति के आने वाले कल के बारे में जानने के लिए उस शख्स के जन्म की तारीख और समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये भी कहा जाता है कि व्यक्ति किस दिन जन्मा है उसका प्रभाव भी जीवन पर पड़ता है। जिस वार को व्यक्ति पैदा होता है उसका असर उसकी पर्सनालिटी पर पड़ता है।

इस आर्टिकल के ज़रिये जानते हैं कि हफ्ते के अलग अलग दिन का क्या महत्व है और उसका उस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

the day of your birth influences your life

पहले जान लें दिन और उनका ज्योतिषीय कनेक्शन

सूर्य रविवार का स्वामी है तो वहीं चंद्र सोमवार का, मंगल ग्रह मंगलवार को रूल करता है। बुध ग्रह बुधवार का, बृहस्पति वीरवार का स्वामी है। शुक्र ग्रह शुक्रवार, शनि शनिवार को प्रभावित करता है।

सोमवार

सोमवार

वो व्यक्ति जो इस दिन पैदा हुए हैं उनमें से ज़्यादातर लोग आत्म प्रेरित होते हैं। वो अपनी दयालुता और अच्छे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये लोग अपनी ख़ुशी और गम दोनों को बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं। शुरुआती समय में इनका रुझान पढ़ाई की तरफ नहीं होता है लेकिन बाद में ये उससे पार पा लेते हैं।

Most Read:महिलाओं के दिलों पर राज करते हैं इन 5 राशियों के मर्दMost Read:महिलाओं के दिलों पर राज करते हैं इन 5 राशियों के मर्द

मंगलवार

मंगलवार

जिन लोगों का जन्म मंगलवार को होता है वो थोड़े गुस्सैल होते हैं। इस एक कारण की वजह से ज़्यादातर मौकों पर उन्हें अपने चाहने वालों से दूर जाना पड़ जाता है। इन लोगों में जीवनभर ईगो की समस्या बनी रहती है।

बुधवार

बुधवार

बुधवार के दिन जन्मे लोगों का रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ हमेशा से देखने को मिला है। भगवान की शक्ति पर यक़ीन करने के कारण ये हमेशा ज़मीन से जुड़े रहते हैं और कोई भी नकारात्मक काम करने से दूर रहते हैं। ये अपने काम को प्राथमिकता देते हैं और इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं है।

Most Read:महाभारत के बाद क्यों जलकर भस्म हो गया था अर्जुन का रथMost Read:महाभारत के बाद क्यों जलकर भस्म हो गया था अर्जुन का रथ

गुरुवार

गुरुवार

जिन लोगों का जन्म गुरुवार को हुआ है उनकी पर्सनालिटी एक समझदार और रोमांच पसंद करने वाले व्यक्ति की होती है। ये मुश्किल से मुश्किल हालात को बहुत ही आसानी के साथ डील कर लेते हैं। इन्हें अपने दोस्त और परिवार के प्यार और समर्थन जीवनभर मिलता है। ये काफी किस्मत वाले होते हैं क्योंकि लक हमेशा इनके पक्ष में रहता है।

शुक्रवार

शुक्रवार

शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों को आप उनके ज़िंदादिल और ख़ुशमिज़ाजी स्वभाव की वजह से भीड़ में भी ढूंढ सकते हैं। ये अपने आसपास के व्यक्तियों को काफी प्रभावित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कोई परेशानी आने पर ये काफी सहनशीलता दिखाते हैं। ये काफी मज़बूत इरादों वाले व्यक्ति होते हैं।

Most Read:रिसर्च के मुताबिक इतने मिनट का होना चाहिए शारीरिक संबंधMost Read:रिसर्च के मुताबिक इतने मिनट का होना चाहिए शारीरिक संबंध

शनिवार

शनिवार

जिन लोगों का जन्म शनिवार को हुआ होता है, उनका रुझान कृषि, व्यापार या फिर तकनीक के क्षेत्र में होता है। ये अपने शुरूआती दिनों में काफी परेशानियां झेलते हैं लेकिन बाद में अपने आसपास के लोगों से सावधान रहना सिख जाते हैं। वहीं इस दिन जन्मे लोगों के रिश्ते अपने माता पिता और भाई बहनों के साथ ज़्यादा खास नहीं रहते हैं।

रविवार

रविवार

रविवार को जन्मे लोग ज़्यादा एक्टिव नहीं होते हैं। ये हर काम में पीछे रह जाते हैं लेकिन किस्मत हमेशा इनका साथ देती है। इसके अलावा सामाजिक तौर पर ये थोड़े शर्मीले होते हैं।

Most Read:अपने जन्मदिन पर भूल से भी ना करें ये काम, जीवन में बढ़ जाएंगी परेशानियांMost Read:अपने जन्मदिन पर भूल से भी ना करें ये काम, जीवन में बढ़ जाएंगी परेशानियां

English summary

Find Out How The 'Day Of Your Birth' Is Influencing Your Life?

Did you know that the day you were born is the day is auspicious as it influences your life? Find out the details of the same…
Desktop Bottom Promotion