For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इन अंकों को दुनियाभर में माना जाता है सबसे अशुभ, जानें वजह

|
Unlucky Numbers: इन अंकों को दुनिया में माना जाता है सबसे अशुभ | Boldsky

अंकशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे अंक हैं जिन्हें अशुभ माना गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में इन अंकों को अच्छा नहीं माना जाता है। 13 से 43 तक कई ऐसे नंबर हैं जो इस फेहरिस्त में शामिल हैं और आज हम उन अंकों की सूची आपके लिए लेकर आए हैं। देखें कौन से हैं वो अंक और क्यों पूरी दुनिया में उसे अच्छा नहीं समझा जाता है।

अशुभ संख्या 4

अशुभ संख्या 4

पूर्वी एशिया के ज़्यादातर देशों में 4 को बहुत अशुभ अंक माना जाता है। चीन में तो लोगों की धार्मिक आस्था इतनी है कि वो उसके अनुसार 4 को सबसे बुरा अंक मानते हैं। वो इस अंक से डरते हैं जिसके पीछे एक कारण है। दरअसल अंक 4 चीनी भाषा में मृत्यु शब्द के समान सुनाई पड़ता है। इस अंक को लेकर उनका मत इतना मज़बूत है की चीन की इमारतों में आपको 4, 13, 14 और 24 नंबर का फ्लोर ही नहीं मिलेगा।

अशुभ संख्या 9

अशुभ संख्या 9

चीनी संस्कृति के मुताबिक संख्या 9 को भी अशुभ माना जाता है। इसके पीछे वो दलील देते हैं की इस संख्या की ध्वनि उन्हें प्रताड़ना और दुख के समान सुनाई देती है।

Most Read:वास्तु टिप्स: बाथरूम में क्यों रखते हैं नीली बाल्टी?Most Read:वास्तु टिप्स: बाथरूम में क्यों रखते हैं नीली बाल्टी?

अशुभ संख्या 13

अशुभ संख्या 13

आपको ऐसी लिफ्ट या फिर कमरे नज़र नहीं आएंगे जिन पर 13 नंबर लिखा हो। ये अंक पूरी दुनिया में ही अशुभ माना जाता है। ये मान्यता है कि जूडस इस्कारियत ने जीसस को धोखा दिया था और वो आखिरी भोज के दौरान 13वे मेहमान के रूप में आया था। क्रिस्चियन धर्म के अलावा, पारसी समुदाय और पूरी दुनिया के लोग इसे अशुभ मानते हैं।

अशुभ संख्या 24

अशुभ संख्या 24

जापान में 24 अंक को ना सिर्फ अशुभ बल्कि खतरनाक माना जाता है। उनका मानना है कि 24 अंक की ध्वनि स्टिलबर्थ अर्थात गर्भ से मृत बच्चे के जन्म से मिलता जुलता है। इस वजह से वो इस अंक से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

Most Read:आप खुद हाथ की लकीरें देख कर जान सकते हैं ये बातेंMost Read:आप खुद हाथ की लकीरें देख कर जान सकते हैं ये बातें

अशुभ अंक 39

अशुभ अंक 39

39 अंक को अफगानिस्तान में बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। अफगानी ज़बान में जब 39 अंक बोला जाता है तो वो मोरदा-गो के समान लगता है। जिसका मतलब है मृत गाय जिसे वो लोग गाली की तरह इस्तेमाल करते हैं खासतौर से प्रोस्टीटूट्स के दलाल के लिए।

अशुभ संख्या 43

अशुभ संख्या 43

संख्या 43 भी 24 के समान ही सुनाई पड़ती है और उसका मतलब भी वो लोग वैसे ही समझते हैं। ये एक सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से जापान के अस्पतालों में आपको 43 अंक के कमरे नहीं मिलेंगे।

Most Read:भूल कर भी किए हैं ये काम तो हो सकता है पितृदोषMost Read:भूल कर भी किए हैं ये काम तो हो सकता है पितृदोष

English summary

list of the most unlucky numbers from around the world

These are the list of the most unlucky numbers from around the world. Check them out as we list out them. These unlucky numbers list is revealed by our experts.
Desktop Bottom Promotion