For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बेहद प्रभावशाली और आत्मविश्वास से भरे होते हैं 7 मूलांक वाले

|

अपने इस लेख में हमको मूलांक 7 वालों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक बनता है 7। मूलांक के आधार पर भी हम खुद से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए आपको मूलांक 7 वालों के स्वभाव, खासियत, पसंद और नापसंद के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।

7 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह

7 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह

वैसे तो इस मूलांक वालों के स्वामी ग्रह 7 है, लेकिन कुछ विद्वान नेपच्यून (वरुण) ग्रह और चंद्रमा को भी 7 मूलांक का स्वामी ग्रह मानते हैं।

कभी शांत नहीं बैठते

कभी शांत नहीं बैठते

इस मूलांक के जातक एक जगह पर नहीं टिकते। यह हमेशा कुछ न कुछ सोचते ही रहते हैं। इन्हें जीवन में बदलाव पसंद होता है। इस मूलांक के लोग बेहद प्रभावशाली और सदेव आत्मविश्वास से भरे रहते हैं। यह अपनी बात खुलकर और साफ दिल से कहना पसंद करते हैं। अक्सर इनकी ज्यादा सोचने की आदत इनके लिए मुसीबत की वजह बन जाती है।

स्वार्थी माने जाते हैं 7 मूलांक वाले

स्वार्थी माने जाते हैं 7 मूलांक वाले

7 मूलांक के जातकों को स्वार्थी कहा जाता है। माना जाता है कि यह अपने बारे में ज्यादा सोचते हैं। यदि इनका कोई काम इनके अनुसार नहीं होता है तो यह बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं और इन्हें झुंझलाहट महसूस होने लगती है। अक्सर यह छोटी सी बात पर भी राई का पहाड़ बना देते हैं। यह खुद में ही खोए रहते हैं यानी खुश रहने के लिए इन्हें किसी भी संगी साथी की जरूरत नहीं पड़ती है। यही वजह है कि इनके ज्यादा दोस्त नहीं बनते।

प्यार में नहीं होते सफल

प्यार में नहीं होते सफल

इस मूलांक के जातक प्यार मोहब्बत के मामले में ज्यादा लकी नहीं होते हैं। यह खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते। अगर यह रिश्ते में होते भी है तो इनकी रोमांटिक लाइफ में अस्थिरता रहती है। यह किसी भी चीज़ से बहुत जल्दी उबने लगते हैं जिसका बुरा असर इनके रिश्तों पर भी पड़ता है।

दिखावा नहीं होता पसंद

दिखावा नहीं होता पसंद

7 मूलांक के जातकों को दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इन्हें ज्यादा हंसी मजाक से भी परहेज होता है। यह हर काम अपने दायरे में रहकर ही करना पसंद करते हैं, साथ ही जरूरत से ज्यादा दूसरों की दखलअंदाजी इन्हें नापसंद होती है। इन्हें लोगों से घिरे रहने की जगह एकांत में रहना ज्यादा अच्छा लगता है।

पैसों के मामले में रहते हैं भाग्यशाली

पैसों के मामले में रहते हैं भाग्यशाली

7 मूलांक वालों का जीवन सुख सुविधाओं से भरपूर रहता है। यह अपनी सूझबूझ और मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल रहते हैं। इन्हें पैसों का सही उपयोग करना भी भली-भांति आता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए यह ज्यादा खर्च करना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही अपने आर्थिक फैसले भी यह बहुत ही समझदारी से लेते हैं।

यह 3 दिन होते हैं बेहद शुभ

यह 3 दिन होते हैं बेहद शुभ

इस मूलांक वालों के लिए रविवार, सोमवार और गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर यह कोई भी शुभ कार्य इस दिन करते हैं तो सब मंगल होता है।

7 मूलांक वालों के लिए शुभ रंग और शुभ तारीख

7 मूलांक वालों के लिए शुभ रंग और शुभ तारीख

7, 16 व 25 तारीखे इनके लिए बहुत ही लकी होती है। यदि आप कोई भी नया काम शुरू करने के लिए इन तारीखों को चुनते हैं तो आपको मनचाहा फल मिल सकता है।

अगर हम रंगों की बात करें तो 7 मूलांक वालों के लिए हल्का पीला रंग बहुत लकी होता है।

English summary

Personality Traits of Numerology Number 7 in Hindi

Personality traits of Number 7: Here we are talking about personality traits of numerology number 7: Find out Personality traits, career choices of number 7 in hindi
Story first published: Friday, March 11, 2022, 16:13 [IST]
Desktop Bottom Promotion