Just In
- 44 min ago मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं?
- 1 hr ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 2 hrs ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
- 3 hrs ago Zero Shadow Day 2024 Timing: आज बैंगलोर में परछाई छोड़ देगी लोगों का साथ, जानें कितने बजे होगी ये अनोखी घटना
Don't Miss
- News 'अजित भाई टीम में शामिल करो,' शिवम दुबे को टी20 वर्ल्ड कप टीम में लाने के लिए 3 दिग्गजों ने उठाई आवाज
- Movies ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर कही ऐसी बात, बोले- गाय और भैंस के साथ भी..
- Finance ICICI and Yes Bank Charges: इन 2 बैंकों ने बढ़ाया सेविंग अकाउंट का चार्ज,1 मई से देने होंगे ज्यादा पैसे
- Technology OnePlus Watch 2 Nordic Blue Edition लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता
- Automobiles 1.5 करोड़ की Toyota Vellfire कार के साथ नजर आएं बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana, जानें कार की खासियत?
- Education MP Board 2024: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024, डिजिलॉकर, SMS और वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें
- Travel केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये काम और पाएं गणपति संग श्रीहरि का आशीर्वाद
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। अनंत चतुर्दशी तिथि के साथ ही दस दिवसीय गणेश उत्सव का भी समापन हो जाता है। यह दिन विष्णु भगवान के भक्तों के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन सृष्टि के पालनकर्ता श्रीहरि के अनंत रूप का पूजन किया जाता है। आज जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन कौन से पांच महत्वपूर्ण कार्य है जिसे करने से जातक को प्रभु का आशीर्वाद मिलता है।
गणपति को कहा जाता है अलविदा
भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। कई लोग डेढ़, तीन, पांच दिन में भी गणपति भगवान का विसर्जन कर देते हैं। मगर ज्यादातर लोग अनंत चतुर्दशी के दिन धूमधाम से गणपति बप्पा को अलविदा कहते हैं।
अनंत भगवान की पूजा
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। अनंत भगवान विष्णु के सेवक का नाम है। इस दिन श्रीहरि की आराधना करने से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है।
करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
इस दिन जो जातक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करता है उसे श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर परिवार में अनुकूलता बनी रहती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
बांधे अनंत सूत्र
हिंदू धर्म में अनंत सूत्र की खास महत्ता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु के अनंत रूप का पूजन किया जाता है। पूजा के पश्चात् बाजू पर अनंत सूत्र बांधा जाता है। इसमें कच्चे धागे से बना धागा लिया जाता है जिसमें 14 गांठे होती हैं और फिर इसे बाजू पर बांधा जाता है। इससे भगवान विष्णु की अनंत कृपा बनी रहती है।
अनंत चतुर्दशी पर व्रत का महत्व
इस दिन व्रत करने की महत्ता का वर्णन स्वयं भगवान श्रीकृष्ण कर चुके हैं। पांडव अपना राजपाट जुए में हार गए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण से दोबारा अपना सबकुछ खोया हुआ वापस पाने का उपाय पूछा, इसके जवाब में कृष्ण भगवान ने उन्हें पूरे परिवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी। इस दिन भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा व व्रत करने से सभी प्रकार की समस्याओं का हल मिलता है।