For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Ganga Dussehra Upay: आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए गंगा दशहरा के दिन आजमाए ये उपाय

|

हर साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष के दसवें दिन को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन स्नान, ध्यान और दान के लिए महत्वपूर्ण है। गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी या अन्य पवित्र नदी में स्नान करने का काफी महत्व है। मगर देशभर में फैले कोरोना के कारण इस साल पवित्र नदी में स्नान करने के लिए जा पाना मुमकिन नहीं हो सकेगा। गंगा दशहरा के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करके आप जीवन में शुभता बढ़ा सकते हैं। जानते हैं गंगा दशहरा से जुड़े कुछ उपायों के बारे में जो आपके लिए फलदायी साबित हो सकते हैं।

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

जीवन में आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आता रहता है। यदि आप लंबे समय से कर्ज में दबे हुए हैं और इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो ये उपाय आप आजमा सकते हैं। गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के जितना काला धागा ले लें। अब इसे नारियल में लपेटे। आप इस नारियल को पूजा में रखें और शाम में समय बहते हुए पानी में इसे बहा दें। ऐसा करके वापस घर लौट आएं और पीछे मुड़कर न देखें।

गंगाजल से जुड़ा उपाय

गंगाजल से जुड़ा उपाय

गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। मगर मौजूदा परिस्थिति में गंगा नदी पर जाना सभी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल की कुछ बूंदे गंगाजल की मिलाकर स्नान कर सकते हैं। आप घर पर गंगाजल का छिडकाव करें। इस दिन भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। इस उपाय से घर में धन की आवक बढ़ती है।

कामकाज के क्षेत्र में तरक्की के लिए उपाय

कामकाज के क्षेत्र में तरक्की के लिए उपाय

गंगा दशहरा के दिन मिट्टी के मटके का दान करने से नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। आप मटके दान करते समय इसे पानी से भरें और उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिला लें। इसमें थोड़ी चीनी भी डालें। मटके के ऊपर ढक्कन लगाएं और किसी जरुरतमंद को इसका दान करें।

अनार पेड़ का उपाय

अनार पेड़ का उपाय

गंगा दशहरा के दिन अनार के पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। जातकों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। याद रहे कि आप अनार का पेड़ घर के अंदर न लगाएं।

English summary

Ganga Dussehra 2021: Astro Tips To Get Money in Hindi

Try These Astro Tips On Ganga Dussehra To Get Money and solve financial situation.
Story first published: Thursday, June 17, 2021, 18:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion