Just In
- 46 min ago ब्लेजर से लेकर बोट नेकलाइन ब्लाउज तक, अदिती राव हैदरी के ब्लाउज डिजाइन हैं सबसे हटके
- 2 hrs ago World Malaria Day 2024 : मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं?
- 3 hrs ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 3 hrs ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
Don't Miss
- News मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाषण देने से पहले हुई ये घटना
- Technology लैपटॉप पर सेव वाई-फाई पासवर्ड कैसे देखें?
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Movies होने वाले ससुर के साथ चोरी-छिपे मीटिंग सेट कर रहे Aditya Roy Kapur? इंप्रेस करने के लिए ले गए गोवा!
- Education MP Board 12th Toppers List 2024: एमपीबीएसई इंटर रिजल्ट जारी, जयंत यादव ने किया टॉप, 60% पास
- Finance CGHS कार्ड होल्डर्स के लिए खुशखबरी, अब Aiims में भी मिलेगा कैशलेश ट्रीटमेंट
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेगी 323KM की रेंज, जानें कीमत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
कार्तिक पूर्णिमा के दिन इनमें से कर लें कोई एक उपाय, धन प्राप्ति की खुलेंगी राहें
हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आठवां महीना कार्तिक का होता है। सनातन धर्म में कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा का ख़ास महत्व है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा, त्रिपुरी पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन गुरु नानक देव जी की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था। इस वजह से इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा कहा गया।
कार्तिक पूर्णिमा का दिन दान दक्षिणा, दीपदान, पवित्र नदी में स्नान, भगवान की पूजा और हवन आदि करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इन कार्यों का कई गुना फल जातक को मिलता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया। कार्तिक पूर्णिमा जैसे शुभ दिन पर कई ऐसे उपाय किये जा सकते हैं जो आपको आर्थिक फायदा पहुंचाने में मदद करेंगे।
साफ़-सफाई
यदि आप घर में लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो उनके लिए आपको घर साफ़ सुथरा रखना जरुरी है। अपने घर को बिल्कुल गंदा न छोड़ें। अपने घर को भी सजाएं।
बनाएं स्वास्तिक
आप अपने घर के द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
चांद के दर्शन
कार्तिक पूर्णिमा की रात में चांद का दीदार जरुर करें। उन्हें मिश्री और खीर का भोग चढ़ाएं।
गोदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-दक्षिणा देने का बहुत महत्व है। इस दिन गोदान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।
दीपदान करें
घर परिवार की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान अवश्य करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। अगर आप किसी नदी में जाकर दीप दान नहीं कर सकते हैं तो घर के पास किसी मन्दिर में जाकर दीप दान जरुर करें।
इन चीजों का करें दान
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चावल, शकर और दूध का दान करें। इस दिन बहुत थोड़ी मात्रा में इन चीजों को नदी में बहाने से भी अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है।